फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Kashvi was the healthiest, Tanya stood first in dance.

Etah News: कशवी सबसे स्वस्थ, डांस में तान्या रहीं अव्वल

Fri, 31 Jan 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 31 Jan 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Kashvi was the healthiest, Tanya stood first in dance.
एटा महोत्सव में आयोजित बेबी शो के विजेताओं को पुरस्कृत करतीं संयाजिका अनु रायजादा।  - फोटो : एटा महोत्सव में आयोजित बेबी शो के विजेताओं को पुरस्कृत करतीं संयाजिका अनु रायजादा।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एटा। राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी एटा महोत्सव में शुक्रवार सुबह बेबी शो का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण में कशवी सबसे स्वस्थ और डांस में तान्या प्रथम घोषित की गईं।
रश्मि-व्याकुल बाल कल्याण समिति द्वारा आयोजित बेबी शो का उद्घाटन पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता ने किया। दीप प्रज्ज्वलन ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र कुमार लोधी, डॉ हरिओम गुप्ता, डॉ. प्रेमी राम मिश्रा, वैभव कैलानी ने किया। 190 बच्चों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। स्वास्थ्य परीक्षण डॉ. हरिओम गुप्ता, डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. उमा मथुरिया, डॉ. राजेश सक्सेना, डॉ. एके सक्सेना, डॉ.ऋषभ सक्सेना और डॉ. नेहा सिंह ने किया।
विज्ञापन

कुल 75 बच्चों में से कशवी गुप्ता को प्रथम, अनवी सिंह को द्वितीय, युग को तृतीय तथा आदित्य गुप्ता को विशेष पुरस्कार दिया गया। अकेडमिक ग्रुप में केशव सरस्वती शिशु मंदिर प्रथम, याद कुमारी स्कूल द्वितीय और एटा पब्लिक स्कूल तृतीय रहा। एकल डांस में प्रथम तान्या मिश्रा, द्वितीय स्वास्तिक सक्सेना, तृतीय भूमि शर्मा रहीं। निर्णायक समिति में अपर्णा मिश्रा, अंकित मिश्रा, संध्या सक्सेना, वर्षा सक्सेना शामिल रहीं। अतिथियों को संयोजिका अनु रायजादा तथा सह संयोजिका ऊर्जा सक्सेना ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed