फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   karava chauth: teevee seeriyals kee dijainar saadiyaan lubha raheen

करवाचौथ: टीवी सीरियल्स की डिजाइनर साड़ियां लुभा रहीं

Sun, 16 Oct 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 16 Oct 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
karava chauth: teevee seeriyals kee dijainar saadiyaan lubha raheen
करवाचौथ: - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
करवाचौथ पर्व के लिए बाजार तैयार है। आभूषणों और साड़ियों के साथ शृंगार सामग्री की बिक्री सबसे ज्यादा हो रही है। लाल रंग की साड़ियों की खरीदारी सबसे ज्यादा की जा रही है। टीवी सीरियल्स में पहनी साड़ियों ने महिलाओं को सबसे ज्यादा आकर्षित किया है।
विज्ञापन

बुधवार को करवाचौथ मनाया जाएगा। साड़ियों से लेकर ज्वेलरी, पूजा थाल, शृंगार का सामान की स्पेशल वैराइटी आई है। महिलाओं की भीड़ भी नजर आ रही है। साड़ी विक्रेता नीरज कूकी ने कहा करवाचौथ में रेड कलर की डिमांड सबसे ज्यादा है। शिफॉन, जॉर्जट मैटेरियल ही बिक रहा है। आफर्स भी चल रहे हैं। मेहंदी लगवाने के लिए भी आर्डर लग गए हैं। चूड़ी और कॉस्मेटिक की दुकानों पर भी महिलाओं और युवतियां की भीड़ दिखने को मिल रही है।
विज्ञापन

 
रंग-बिरंगे करवा बने पसंद
रंग-बिरंगे करवा सुहागिनों की पसंद बने हुए हैं। किसी पर राजस्थानी तो किसी पर गुजराती स्टाइल का वर्क हो रहा है। इसके अलावा सींक, पूजा थाल की भी जमकर खरीदारी हो रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



लहंगा साड़ी में चमकेंगी सुहागिनें
 कासगंज (ब्यूरो)। आकर्षक लहंगा साड़ियों की डिमांड अभी भी बनी हुई है। टाप स्टाइल के ब्लाउज वाली साड़ियां सबसे ज्यादा डिमांड में हैं। नेट,  लहरिया और इटेलियन साड़ियों की डिमांड सबसे ज्यादा है। साड़ी विक्रेता पंकज ने बताया कि बाजार में पर्व की बिक्री शुरू हो चुकी है।  कास्मेटिक की दुकानों पर भी उतनी ही भीड़ नजर आ रही है। झुमके ही महिलाओं को बहुत लुभा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed