फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Kanvd Fair will start from 25th of Shivaratri

25 से शुरु होगा महाशिवरात्रि का कांवड़ मेला

Sun, 21 Feb 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Sun, 21 Feb 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Kanvd Fair will start from 25th of Shivaratri
 महाशिवरात्रि का दस दिन तक चलने वाला कांवड़ मेला 25 फरवरी से शुरू हो रहा है। मेला के लिए तीर्थ नगरी में तैयारियां शुरू हो गई हैं। गंगाजली और कांवड़ तैयार करने वाले कारीगर कांवड़ में प्रयोग होने वाले सामानों को तैयार कर रहे हैं। वाराणसी, शिकारपुर, शिवकाशी, मुरादाबाद आदि स्थानों से सामान व्यापारी स्टॉक कर रहे हैं।
विज्ञापन

विकासखंड के गांव कादरवाड़ी में गंगाजली तैयार करने वाले अधिकांश कारीगर मुस्लिम हैं। यह मेला दोनों ही समुदायों के लिए महत्वपूर्ण होता है। ग्राम होडलपुर, बहादुरनगर, रफायतपुर, फरीदनगर आदि गांवों में बॉस से नई कांवड़ें तैयार की जा रही हैं। जलेसर से पीतल की घंटियां लाई जा रही हैं। पुरदिलनगर से मोती लाकर मजदूर माला पिरोकर तैयार कर रहे हैं। कटरा से हर प्रकार के रंग बिरंगे चुटीलों, झालरों को व्यापारी मंगा रहे हैं। लहरा घाट से गंगाजल ले जाकर सात मार्च को शिवरात्रि के पर्व पर अपने गांव और कस्बों के शिवालयों में भोले का गंगाजल से अभिषेक करेंगे।
विज्ञापन

लोगों ने यहां कांवडिंयों के लिए सुविधाएं प्रदान किए जाने की मांग पालिका प्रशासन से की है। लहरा मार्ग को जेसीबी से समतल कराकर दुरुस्त कराया जाए, मार्ग में प्रकाश की व्यवस्था की जाए। ग्रामवासी अरूण सक्सेना, धर्मेद्र कुमार, नंदकिशोर आदि का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों से ट्रांसफार्मर बदलवाकर उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर रखवाए जाने की मांग की गई। जिससे कांवड़ मेले के दौरान अंधेरे में कांवड़ियों के साथ कोई हादसा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed