{"_id":"63ff4cc94d1b5dd8ac0108e4","slug":"kalash-yatra-taken-out-in-village-kakrawali-etah-news-c-25-1-77558-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: गांव ककरावली में निकाली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: गांव ककरावली में निकाली कलश यात्रा
Wed, 01 Mar 2023 06:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 01 Mar 2023 06:32 PM IST
विज्ञापन
गांव ककरावली में निकाली कलश यात्रा
भागवत कथा सुनने से होता है उद्धार : माधवशरण
एटा। शीतलपुर विकासखंड क्षेत्र के गांव ककरावली में रविवार को श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान गंगा का शुभारंभ हुआ। ग्रामवासियों ने कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली।
शिव मंदिर से कलश यात्रा की शुरुआत हुई। जिसमें अशोक चौहान श्रीमद्भागवत कथा शिरोधार्य कर चल रहे थे। वहीं गांव की महिलाएं व युवतियां कलश लेकर पंडाल तक पहुंचीं। व्यासपीठ पूजन के बाद कथावाचक पंडित माधवशरण शुक्ल ने कथा का महात्म्य बताते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा श्रेष्ठ है। कथा श्रवण करने से ही दुष्ट से दुष्ट मानव का उद्धार होता है। जो प्रेतयोनि में भी होते हैं उनका भी उद्धार होता है। श्रीमद्भागवत के अनुसरण से भक्त का कल्याण होता है और जीवन में सुख व शांति का अनुभव होता है। संवाद