{"_id":"6972f2f94f5dffe34805e829","slug":"jyoti-fell-in-love-during-coaching-days-family-agreed-to-marriage-dowry-demand-triggered-trouble-2026-01-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मां-बाप, पत्नी और बेटी की हत्या...मेडिकल कारोबारी ने क्यों रंगे अपनों के खून से हाथ, अब सामने आई असली वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मां-बाप, पत्नी और बेटी की हत्या...मेडिकल कारोबारी ने क्यों रंगे अपनों के खून से हाथ, अब सामने आई असली वजह
Fri, 23 Jan 2026 09:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 23 Jan 2026 09:33 AM IST
सार
एटा में परिवार के चार सदस्यों की हत्या के आरोपी मेडिकल कारोबारी को जेल भेज दिया गया है। उसकी बेटी ने बताया कि छोटी बहन के प्रेम विवाह के लिए घरवाले राजी हो गए थे, लेकिन ससुराल वालों ने दहेज की मांग रख दी, जिसकी वजह से पिता परेशान हो गए थे।
विज्ञापन
etah murder
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा के नगला प्रेमी हत्याकांड में फाइनेंस कंपनी के पास मेडिकल कारोबारी कमल सिंह के लाखों रुपये जमा होने और समय पर रुपये न देने के मामले में नया मोड़ आ गया है। कमल की बड़ी बेटी लक्ष्मी ने आरोप लगाया कि फाइनेंस कंपनी ने समय पर पैसे नहीं दिए जिससे पिता तनाव में आ गए और उन्होंने ऐसा कदम उठाया।
विज्ञापन
उधर, फाइनेंस कंपनी के संचालक जितेंद्र का कहना है कि कमल सिंह पर कंपनी के 2.12 लाख रुपये बकाया हैं। संचालक ने बताया कि वर्ष 2022 से हमारा कमल सिंह के साथ लेनदेन चल रहा था। 20 अप्रैल 2025 को कमल सिंह ने 3 लाख रुपये लिए थे, जिसका भुगतान वह रोज पर्ची कटवाकर कर रहे थे। हत्याकांड से लगभग 15 दिन पूर्व ही उन्होंने एक लाख रुपया और लिया था। इस मामले में पुलिस को सारे साक्ष्य दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा में कोचिंग के समय ही हो गया था ज्योति को प्रेम
लक्ष्मी ने बताया कि पूरा परिवार एक साथ रहता था। बाबा का कैंसर का उपचार चल रहा था, इसलिए वह बेड रेस्ट पर थे। इसी बीच ज्योति ने एमए की पढ़ाई की और कोचिंग करने लगी तभी एक लड़के से उसे प्रेम हो गया। इसके बाद वह नोएडा चली गई और एक बैंक में नौकरी करने लगी। पिछले वर्ष नौकरी छोड़कर वह घर आई और सबको अपने प्रेम संबंध के बारे में बताया। इस खुलासे से पिता कमल सिंह पहले तो नाराज हुए मगर बाद में मान गए।

लड़का पक्ष की ओर से अचानक आई चार लाख रुपये की मांग
सामाजिक लोकलाज की वजह से परिजन ज्योति को ही बड़ी बेटी बताने लगे। अक्तूबर में गोद भराई के बाद दस फरवरी को शादी तय हुई थी। जब तैयारियां शुरू हुईं तो लड़का पक्ष की ओर से अचानक चार लाख रुपये मांगे जाने लगे। इस वजह से पिता परेशान हो गए।