फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Just now the eleven became the winner in the football competition

Etah News: फुटबॉल प्रतियोगिता में अभी एकादश बनी विजेता

Mon, 17 Nov 2025 10:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
Just now the eleven became the winner in the football competition
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। स्रोत फुटबॉल संघ
एटा। जिला फुटबाॅल संघ के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर सोमवार को अंडर-16 की 7ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें चार टीमों ने प्रतिभाग किया। अभी एकादश की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ एआरएम संजीव कुमार ने किया। फुटबॉल प्रतियोगिता का पहला मैच रजत एकादश और हिमांशु एकादश के मध्य हुआ जिसमें दोनों टीमें 2-2 स्कोर से बराबर रहीं। दूसरे मैच में अभी एकादश ने प्रांशु एकादश पर 1-0 से विजय प्राप्त की। तीसरा मैच रजत एकादश और प्रांशु एकादश के बीच 1-1 से बराबर रहा। चौथा मैच हिमांशु एकादश और अभी एकादश के बीच बिना किसी गोल के बराबर रहा। पांचवा मैच हिमांशु एकादश और प्रांशु एकादश के बीच 0-0 से बराबर रहा। छठवां मैच रजत एकादश ने 1-0 से जीता।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का फाइनल मैच अभी एकादश और रजत एकादश के बीच खेला गया। इसमें अभी एकादश 1-0 से जीता। यह गोल खिलाड़ी अरनव ने किया। विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला फुटबाल संघ के सचिव राजीव यादव, उत्तर प्रदेश फुटबॉल टीम कोच अनूप दुबे, प्रधानाचार्य विशांत कुलश्रेष्ठ, प्रभात ललित नॉक्स, मनीष दुबे, राजीव वर्मा, सुशील यादव सेलू, अनिल कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed