फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Jinhera's Amrit Sarovar is being built on the lines of Hari Ki Pauri of Soron

Etah News: सोरों की हरि की पौड़ी की तर्ज पर बनाया जा रहा जिन्हैरा का अमृत सरोवर

Fri, 23 May 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 23 May 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Jinhera's Amrit Sarovar is being built on the lines of Hari Ki Pauri of Soron
मिरहची। जिन्हैरा में निर्माणाधीन अमृत सरोवर को नगर पंचायत ने सोरों हरि की पौड़ी की तर्ज पर बनवाना शुरू कर दिया है। इसका नाम भगवान महर्षि परशुराम अमृत सरोवर होगा।
विज्ञापन

लगातार गिर रहे भूजल स्तर को नियंत्रित करने के लिए सरकार गांव और कस्बा स्तर पर वृहद तालाबों का निर्माण करा रही है। जिनको अमृत सरोवर का नाम दिया गया है। मिरहची नगर पंचायत गठन से पहले जिन्हैरा में एक अमृत सरोवर प्रस्तावित था। नगर पंचायत के गठन के बाद इसके निर्माण की जिम्मेदारी अब नगर पंचायत मिरहची की है।
विज्ञापन

अमृत सरोवर के निर्माण के लिए शासन ने 70 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। अमृत सरोवर की चहारदीवारी का निर्माण हो चुका है। बीचोंबीच में सरोवर का निर्माण किया जाएगा। जिसमें गांव और उसके आसपास के गांव का बारिश का पानी संरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरोवर के चारों तरफ लोगों के टहलने के लिए इंटरलाॅकिंग की पटरी तैयार की जाएगी। पटरी के दोनों तरफ आकर्षक फूलों की बागवानी की जाएगी। सरोवर में भगवान महर्षि परशुराम के भव्य मंदिर का निर्माण चल रहा है। वाहन खड़े करने को पार्किंग का निर्माण कराया जा रहा है।

बच्चों के खेलने को झूलों की व्यवस्था की योजना है। नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी उपाध्याय ने कहा कि यहां के अमृत सरोवर को जिले के सभी सरोवरों से भव्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसको सोरों की हरि की पौड़ी की तरह भव्य और अलौकिक बनाने की मंशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed