{"_id":"5707efac4f1c1b406fc81101","slug":"jhoolelaal-jayantee-par-nikaalee-shobhaayaatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूलेलाल जयंती पर निकाली शोभायात्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूलेलाल जयंती पर निकाली शोभायात्रा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Fri, 08 Apr 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
झूलेलाल की जयंती
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की सिंधी कालोनी में शुक्रवार को झूलेलाल की जयंती पर दिन भर कार्यक्रमों की धूम रही। कालोनी स्थित गुरुद्वारे पर हवन आदि धार्मिक आयोजन के बाद शाम को समाज के लोगों की ओर से शहर में झूलेलाल की शोभायात्रा निकाली गई। कालोनी में लगे मेले का बच्चों ने जमकर लुफ्त उठाया।
सिंधी कालोनी में सुबह प्रभातफेरी के बाद ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद दोपहर को हवन हुआ। इसके बाद शाम तक प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चला। इस दौरान दिनभर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन चलता रहा। शाम को निकली शोभायात्रा सिंधी कॉलोनी से शुरू होकर घंटाघर, मेहता पार्क, ठंडी सड़क से जीटी रोड होते हुए वापस सिंधी कॉलोनी में खत्म हुई। ज्योति विसर्जन सुन्ना नहर में किया गया। शोभायात्रा के दौरान बैंडबाजों की धुनों पर समाज के लोग थिरकते हुए नजर आए। झूलेलाल की शोभायात्रा में देवी की विभिन्न प्रतिमाओं के साथ गरूण महाराज की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में कालाकारों की ओर से अन्य झांकियां भी प्रस्तुत की गई।
सेवा राम हीराणी, दीपचंद्र, गंगा सेवलानी, रवि निहलानी, रेवाचंद हीराणी, नूतनदास कुंदानी, राममल, मोहन लाल समेत मेला कमेटी के अनेक सदस्य मौजूद रहे।