{"_id":"6af9efc7b317f751640e9b81","slug":"jeweler-robbery-case-arrested-following-an-encounter-involving-a-reward-carrying-suspect-etah-news-c-163-1-eta1013-160221-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ लूटकांड : 50 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ लूटकांड : 50 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार
Sun, 15 Nov 2026 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
50 हजार के इनामिया बदमाश के साथ मुठभेड़ के बाद मौके का निरीक्षण करते सीओ। स्रोत सूचना विभाग
एटा। सराफ लूटकांड में भागा चल रहा 50 हजार का इनामी दीपक गिरि को पुलिस ने शनिवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। शातिर दीपक गिरि भटोली, थाना रानीपुर जनपद मऊ का निवासी है। उसने मैनपुरी के वीरेंद्र के मिलकर यह वारदात की थी। 27 अक्तूबर को वीरेंद्र मुठभेड़ में ढेर हो गया था।
22 अक्तूबर को अलीगंज के गांव पुराहार निवासी सराफ संजय यादव से बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर लूट की थी। बदमाश सोने-चांदी के जेवरात और नकदी से भरा थैला लूट ले गए थे। सीसीटीवी और सर्विलांस की जांच में लूट में वीरेंद्र निवासी गांव हरचंदपुर कोतवाली मैनपुरी का नाम प्रकाश में आया था।
27 अक्तूबर को वीरेंद्र पिलुआ थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान मारा गया था। सीसीटीवी में वीरेंद्र के साथ दो अन्य बदमाश भी देखे गए। इनमें मऊ जनपद का हिस्ट्रीशीटर दीपक गिरि और फिरोजाबाद का कुलदीप उर्फ गोलू पंडित था। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।
विज्ञापन
सीओ अलीगंज राजेश कुमार ने बताया कि 14 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे अलीगंज पुलिस किला रोड स्थित पुराने पेट्रोल पंप के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की बाइक से आ रहे युवक को रुकने का इशारा किया गया। उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो दाउदगंज मोड़ के पास उसकी बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद हुई जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
-- --
जेल में रहकर बनाई योजना
आरोपियों ने जेल में रहकर लूट की योजना बनाई थी। घटना के सरगना वीरेंद्र को इटावा जेल में एटा के नयागांव का एक युवक मिला था। उसने अलीगंज के सराफ के बारे में जानकारी दी थी। तभी से वह लूट की योजना बना रहा था। 17 अक्तूबर को जेल से बाहर आने के चार दिन बाद उसने वारदात कर दी। वीरेंद्र, गोलू पंडित और दीपक गिरि के साथ लूट की घटना की। योजना में उनके अन्य साथी भी शामिल रहे। गोलू पंडित की पुलिस तलाश कर रही है।
--
मुठभेड़ में घायल हुए दीपक गिरि के पास से एक तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक बरामद हुई है। उसके खिलाफ मऊ जनपद में लूट, चोरी, जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में 22 प्राथमिकी दर्ज है। - राजेश कुमार, सीओ अलीगंज