{"_id":"64da4d626321fbb8b10d8e15","slug":"jethani-beat-up-her-devrani-in-etah-so-she-died-by-consuming-poison-2023-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: जेठानी ने सरेआम कर दी देवरानी की पिटाई...अपमान न कर सकी बर्दाश्त, छोड़ गई दुनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: जेठानी ने सरेआम कर दी देवरानी की पिटाई...अपमान न कर सकी बर्दाश्त, छोड़ गई दुनिया
Mon, 14 Aug 2023 09:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 14 Aug 2023 09:21 PM IST
सार
एटा में जेठानी ने सरेआम देवरानी की पिटाई कर दी। इससे वह अपमान न बर्दाश्त कर सकी। वह विषाक्त पदार्थ खाकर दुनिया छोड़ गई।
विज्ञापन
UP News: जेठानी ने सरेआम कर दी देवरानी की पिटाई...अपमान न कर सकी बर्दाश्त
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में रविवार की सुबह देवरानी की पिटाई से आहत महिला ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। खबर पाकर पहुंचे मायके वालों और पुत्रों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन से बात करके घटना की जानकारी ली। महिला के पति के हिस्से की जमीन बेटों के नाम कराने को लेकर 24 घंटे से अधिक समय तक हाई वोल्टेज ड्रामा पोस्टमॉर्टम हाउस पर होता रहा।
विज्ञापन
मामला निधौली कलां थाना क्षेत्र के होर्ची गांव का है। गांव निवासी रामसेवक की पत्नी सीमा (38) की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हुई है। भाई रामनरेश सिंह निवासी सैलार कोतवाली देहात ने बताया कि बहन की शादी करीब 20 वर्ष पहले हुई थी। इसके बाद से ही देवर व देवरानी पीटकर परेशान करते आ रहे थे। आरोप है कि रविवार सुबह करीब नौ बजे देवर अजय कुमार ने पत्नी शीलेश देवी के साथ मिलकर पिटाई की थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- मां को बेटे ने ही बनाया धोखाधड़ी का शिकार: पेंशन बनवाने की बात कहकर तहसील ले गया, अपने नाम करा ली छह बीघा जमीन
विज्ञापन
Trending Videos
पिटाई के पीछे की वजह बताई गई कि बहन ने शीलेश देवी की कुठिया में गेहूं भर दिए थे। कहासुनी होने पर गेहूं निकालने के लिए दबाव बनाया गया। बहन कुछ दिन बाद निकालने की बात कह रही थी। इसको लेकर दोनों ने मिलकर पिटाई कर दी। इसके बाद बहन ने गेहूं निकाले और उसमें पड़ी सल्फास की गोलियों को खा लिया।
महिला के पति के हिस्से की जमीन को मायके वाले बेटे नितिन व रोहित के नाम कराने के लिए दबाव बना रहे थे। शव का पोस्टमार्टम रविवार की रात में ही हो गया। लेकिन जमीन दोनों के नाम होने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार कराने पर अड़े रहे। इसको लेकर महिला का शव सोमवार की शाम चार बजे तक पोस्टमॉर्टम हाउस पर ही रखा रहा।
यह भी पढ़ेंः- मैनपुरी पहुंचे अखिलेश यादव: बोले- सरकार बनी तो खाली करा देंगे डीएम आवास, लगवाएंगे महापुरुषों की प्रतिमाएं
महिला के पति के हिस्से की जमीन को मायके वाले बेटे नितिन व रोहित के नाम कराने के लिए दबाव बना रहे थे। शव का पोस्टमार्टम रविवार की रात में ही हो गया। लेकिन जमीन दोनों के नाम होने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार कराने पर अड़े रहे। इसको लेकर महिला का शव सोमवार की शाम चार बजे तक पोस्टमॉर्टम हाउस पर ही रखा रहा।
यह भी पढ़ेंः- मैनपुरी पहुंचे अखिलेश यादव: बोले- सरकार बनी तो खाली करा देंगे डीएम आवास, लगवाएंगे महापुरुषों की प्रतिमाएं
दोनों पक्षों में कई बार गहमा-गहमी का माहौल बना। इसको लेकर कई थानों का फोर्स बुलाना पड़ा। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि महिला ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। मायके वाले व पति जमीन का बैनामा करने को लेकर शव को रखे रहे। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है।