{"_id":"64da45cebdbdb74a4007634a","slug":"son-took-his-mother-to-tehsil-asking-her-to-get-pension-in-etah-here-he-got-six-bighas-of-land-in-his-name-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां को बेटे ने ही बनाया धोखाधड़ी का शिकार: पेंशन बनवाने की बात कहकर तहसील ले गया, अपने नाम करा ली छह बीघा जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां को बेटे ने ही बनाया धोखाधड़ी का शिकार: पेंशन बनवाने की बात कहकर तहसील ले गया, अपने नाम करा ली छह बीघा जमीन
Mon, 14 Aug 2023 08:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 14 Aug 2023 08:53 PM IST
सार
एटा में मां को बेटे ने ही धोखाधड़ी का शिकार बनाया। पेंशन बनवाने की बात कहकर मां को तहसील ले गया। यहां छह बीघा जमीन अपने नाम करा ली।
विज्ञापन
धोखाधड़ी (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में बेटे ने ही मां को धोखाधड़ी का शिकार बना लिया। बैंक खाता खुलवाने तथा वृद्धावस्था पेंशन बनवाने का झांसा देकर तहसील लाया। यहां छह बीघा जमीन का बैनामा अपने नाम करा लिया। उसे जानकारी हुई तो वह थाने पहुंची और घटना की जानकारी दी। एसडीएम के यहां भी शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
मामला अलीगंज थाना क्षेत्र के ससोता दोषपुर गांव का है। गांव निवासी भीकम सिंह की पत्नी नुरका लगभग 95 वर्ष की हैं। एसडीएम वेदप्रिय आर्य से मिलकर बताया कि 11 अगस्त को पुत्र ओमकार यह कहते हुए तहसील लाया कि तुम्हारी पेंशन बनवा देंगे। इसके लिए तुम्हारा खाता खुलेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- मैनपुरी पहुंचे अखिलेश यादव: बोले- सरकार बनी तो खाली करा देंगे डीएम आवास, लगवाएंगे महापुरुषों की प्रतिमाएं
विज्ञापन
बेटे के विश्वास में मैं तहसील पहुंच गई। जहां उसने मेरी बिना सहमति के धोखे से खेत का बैनामा करा लिया। इसके बाद वृद्वा छोटे पुत्र के बेटे सुनील को साथ लेकर थाने पहुंची। कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।