फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   jeeesatee ke virodh mein vyaapaaree

जीएसटी के विरोध में व्यापारी

Fri, 15 Jul 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Fri, 15 Jul 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
jeeesatee ke virodh mein vyaapaaree
जीएसटी का विरोध - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
केंद्र सरकार द्वारा लागू किए जा रहे जीएसटी के प्रारूप को लेकर शुक्रवार को व्यापारियों का गुस्सा फूटा। व्यापारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी अजय यादव को प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। 
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि जीएसटी प्रारूप में विभाग के इंस्पेक्टरों को असीमित अधिकार दे दिए गए हैं। कोई भर इंस्पेक्टर व्यापारी को छोटी गलती पर भी गिरफ्तार कर सकता है। इससे इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही दैनिक स्तर पर भी जुर्माना लगाने की व्यवस्था की गई है। इसे खत्म किया जाए। नगर अध्यक्ष अनुज जैन ने कहा कि प्रारूप में व्यापारी को जेल भेजने का प्रावधान है, जो कि पूर्ण रूप से अनुचित है। नगर महामंत्री राजकुमार भरत ने कहा कि जीएसटी में व्यापारी को दो जगह पंजीकरण, दो जगह रिटर्न और दो जगी निर्धारण कराना होगा। इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर व्यापारियों ने जिलाधिकारी अजय यादव को प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिला महामंत्री सुधीर वार्ष्णेय, सतीश गुप्ता मंत्री, ग्रीश चौहान, दीपक वार्ष्णेय, देवेंद्र वार्ष्णेय, विनीत भारद्वाज, सौरभ वार्ष्णेय, टिल्लू अग्रवाल, अरविंद महाजन, निर्मल वार्ष्णेय, जीतू वर्मा समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed