{"_id":"64eb87dd38520ff9280f4596","slug":"je-made-a-lineman-by-taking-20-thousand-removed-in-22-days-etah-news-c-163-1-sagr1016-4468-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जेई ने 20 हजार लेकर लाइनमैन बनाया, 22 दिन में ही हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जेई ने 20 हजार लेकर लाइनमैन बनाया, 22 दिन में ही हटाया
Sun, 27 Aug 2023 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 27 Aug 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। एक युवक ने विद्युत निगम के अवर अभियंता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। उसका आरोप है कि 20 हजार रुपये देकर उससे लाइनमैन के रूप में 22 दिन कार्य कराया। बाद में मना कर दिया। रुपये भी नहीं दिए और मांगने पर पिटाई की।
नगला कुंदन निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि इसौली फीडर पर तैनात जेई अरुण टंडन पर बढ़नपुर फीडर का भी चार्ज है। उन्होंने 20 हजार रुपये लेकर कार्य पर लगाया। 3 अगस्त से वह कार्य कर रहा था। 23 अगस्त को जेई ने कार्य करने से मना कर दिया। इस पर उसने 26 अगस्त को अपना 22 दिन की मजदूरी और रिश्वत के रूप में दिए गए 20 हजार रुपये मांगे। आरोप है कि जेई और एक अन्य व्यक्ति ने मेरे साथ गाली-गलौज की और पिटाई कर दी। किसी तरह वहां से जान बचाकर भागा।
-- -- -- -- -- -
जेई की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट
इससे पहले जेई ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। बताया कि अरविंद ने उपकेंद्र आते समय रास्ता रोककर मारपीट की और सरकारी कार्य में बाधा डाली। जिससे उनके चोटें आईं और कपड़े फट गए। थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि जेई थाने आए थे, जिनके कपड़े फटे हुए थे। उनके साथ मारपीट की गई थी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। दूसरे पक्ष से भी तहरीर मिली है, उसके आरोपों की जांच की जा रही है।