{"_id":"7c4c13f8c26fa42af18c134339251afd","slug":"jcb-tudwai-bricks-brick-kilns-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईट भट्ठों पर जेसीबी से तुड़वाईं ईंटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईट भट्ठों पर जेसीबी से तुड़वाईं ईंटें
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Thu, 05 Nov 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बिना स्वच्छता प्रमाण पत्र के संचालित हो रहे ईट भट्ठों पर सख्त कार्रवाई की। ईट भट्ठों पर प्रशासनिक अधिकारियों ने जेसीबी से तैयार रखी कच्ची ईटों को तोड़ दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से भट्ठा संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
गौरतलब हो कि उच्च न्यायालय ने भट्ठा संचालन पर बिना स्वच्छता प्रमाण के रोक लगाई हुई हैं। इस रोक के बाद भी जनपद में कई ईट भट्ठे संचालित हैं।
अधिकतर ईट भट्ठा संचालकों ने स्वच्छता प्रमाण पत्र की अनिवार्यता के विरोध में हड़ताल कर रखी है। न्यायालय के आदेश पर प्रशासन ने भट्टा संचालकों पर कार्रवाई करना शुरु कर दिया है। जो ईट भट्टे बिना स्वच्छता प्रमाण पत्र के संचालित हो रहे हैं उन पर कार्रवाई की गई। सियाराम साहू, चांद मियां, सरवर हुसैन, जय अंबे, विराट मारुती पर जेसीबी से कार्रवाई करते हुए भट्ठों का संचालन बंद करा दिया।
मौके पर पहुंचे सहावर के एसडीएम नागेंद्र नाथ द्विवेदी, तहसीलदार अशोक कुमार, खनन अधिकारी रंजीत निर्मल, नायब तहसीलदार मौजीलाल पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
तहसीलदार ने बताया कि जो भट्ठे बिना स्वच्छता प्रमाण पत्र के चल रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। इसके बाद भी कोई भट्ठा चलाता है तो प्राथमिकी दर्ज कराकर रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी।