{"_id":"603a80228ebc3ee8ee599c37","slug":"jawahar-thermal-project-to-be-completed-within-the-stipulated-time-commossinor-etah-news-agr482549437","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्धारित समय में पूरा कराएं जवाहर तापीय परियोजना का कार्य: मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्धारित समय में पूरा कराएं जवाहर तापीय परियोजना का कार्य: मंडलायुक्त
विज्ञापन
जवाहर तापीय परियोजना के निरीक्षण के दौरान जानकारी करते मंडलायुक्त गौरव दयाल ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने शनिवार को एटा पहुंचकर जवाहर तापीय परियोजना और थाना मलावन का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना को समय से पूरा करने और थाना मलावन में संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने जवाहर विद्युत तापीय परियोजना के निरीक्षण के दौरान चीफ इंजीनियर राजेंद्र सिंह एवं डूसान कंपनी के इंजीनियरों से कहा कि निर्धारित समय में परियोजना का कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने बॉयलर एनडीसीटी 220 केवी के स्विच यार्ड का निरीक्षण किया और प्लांट की ड्राइंग को देखा।
इसके बाद डूसान कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं परियोजना से जुड़े अधिकारियों आदि के साथ एक बैठक की। उन्होंने एडीएम विवेक मिश्रा को निर्देश दिए कि पयिोजना के लिए रेलवे एलाइनमेंट में आने वाली समस्त भूमि का बैनामा कराने में आ रही समस्याओं का अतिशीघ्र निदान किया जाए।
विज्ञापन
इसके बाद मंडलायुक्त ने कलक्ट्रेट सभागार में शासन के नवीन प्राथमिकता बिंदुओं पर समीक्षा की। जनपद में संचालित निर्माण कार्यों एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद के समस्त विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत निर्धारित 14 पैरामीटर पर कार्य हर हाल में 15 मार्च तक पूर्ण कराएं।
पंचायत चुनाव के मद्देनजर प्राप्त होने वाली शिकायतों का भी प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. विभा चहल, एसएसपी सुनील कुमार सिंह, सीडीओ अजय प्रकाश, एडीएम केशव कुमार, विवेक कुमार मिश्रा, एएसपी ओपी सिंह और राहुल कुमार, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, सीवीओ एसपी सिंह आदि मौजूद रहे।