{"_id":"669e7155fb392ef7736ce55e2e14c612","slug":"jathra-ssp-complaint-against-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैथरा पुलिस के खिलाफ एसएसपी से शिकायत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैथरा पुलिस के खिलाफ एसएसपी से शिकायत
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Fri, 23 Oct 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानलेवा हमला एवं लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर शुक्रवार को पीड़ित व्यापारी ने जैथरा पुलिस के खिलाफ एसएसपी से शिकायत कर न्याय गुहार लगाई है। पीड़ित ने तहरीर देकर एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करने और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
जैथरा के गांव सहोरी निवासी गौरव प्रताप ने बताया कि विगत 18 अक्तूबर को वो गांव स्थित आढ़त पर अपने साले प्रभाकर और दिवाकर सिंह के साथ बैठा था। आरोप है कि अचानक गांव मनिकापुर निवासी एक दर्जन लोग आढ़त पर आए और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि अभद्रता का विरोध करने पर दबंगों ने फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश करते हुए जानलेवा हमला किया।
फायरिंग की अवाज सुनकर पहुचे ग्रामीणों ने दबंगों को मौके से खदेड़ा। गौरव की माने तो भागते वक्त दबंग आढ़त पर खड़ा साले का ट्रैक्टर और कल्टीवेटर लूट ले गए। आरोप है कि जैथरा थाने में वारदात की तहरीर दी गई, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसी से परेशान आढ़ती ने शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर वारदात की नामजद रिपोर्ट कराने और निष्पक्ष जांच की मांग की है। एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।