फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   jandhan

30 फीसदी जनधन खातों में नहीं हो रहा कोई लेनदेन

Wed, 15 Apr 2020 09:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
jandhan
एटा। जिले में जनधन खाता धारकों को उनके खाते में सरकार की तरफ से पांच सौ रुपये देने का कार्य जारी है। धारक बैंकों के बाहर रुपये निकालने के लिए दिन-भर कतार में लगे रहते हैं। हालांकि जिले में अभी 30 फीसदी ऐसे जनधन खाता धारक हैं, जिनके खाते में कोई लेनदेन नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार को एलडीएम प्रदीप थॉमस ने बताया कि जिले में जनधन खाता धारकों की संख्या लगभग 2 लाख 17 हजार से ज्यादा हैं। अधिकतर खाते में रुपये पहुंच चुके हैं। बैंकों में स्टाफ कम होने की वजह से इस बात का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है कि कितने लोगों के खाते में पैसे पहुंचे हैं।
विज्ञापन

बैंक नहीं कर रही 10 हजार से कम भुगतान
जिले में कुछ सहकारी बैंक अपने ग्राहकों को 10 हजार से कम लेनदेन नहीं कर रही हैं। ऐसे में ग्राहकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। थाना मारहरा क्षेत्र के गांव नगला इंदू के निवासी रामपाल सिंह पुत्र बाबू सिंह ने बताया कि बैंक 10 हजार रुपये से कम भुगतान नहीं कर रही है। प्रदीप थॉमस ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed