{"_id":"673f71c0937f70715801be52","slug":"jam-on-aliganj-road-due-to-arrival-of-paddy-etah-news-c-163-1-sagr1016-126003-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: धान की आवक के कारण अलीगंज रोड पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: धान की आवक के कारण अलीगंज रोड पर लगा जाम
Thu, 21 Nov 2024 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 21 Nov 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
एटा। गल्ला मंडी में बृहस्पतिवार को धान की आवक बढ़ी तो दोपहर के समय अलीगंज मार्ग पर जाम लग गया। मंडी से लेकर अलीगंज तिराहे तक काफी संख्या में ट्रैक्टर-ट्राॅली पहुंचने से वहां से निकलने वाले अन्य वाहन भी फंस गए। यातायात पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर जाम खुलवाया। करीब आधे घंटे तक लोग परेशान रहे।
इस समय अलीगंज रोड स्थित अनाज मंडी में धान की लगातार आवक हो रही है। रोजाना सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर-ट्रालियां मंडी पहुंच रही हैं। इससे प्रशासन को व्यवस्था बनाने में काफी परेशानी हो रही है। कई जगह ट्रेफिक डायवर्ट करने के बावजूद जाम के हालात बन रहे हैं।
बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 2 बजे मंडी गेट से लेकर अलीगंज तिराहे तक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतारें लग गईं। जिसके चलते दोनों ओर का यातायात पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। किसानों को मंडी तथा अन्य राहगीरों को आगे निकलने के लिए रास्ता नहीं मिला। सूचना पर यातायात पुलिस कर्मी पहुंचे और जाम खुलवाकर यातायात सुचारू कराया।