फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   jalesar munsiph kort sthaanaantaran ka virodh tej

जलेसर मुंसिफी कोर्ट स्थानांतरण का विरोध तेज

Mon, 17 Oct 2016 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 17 Oct 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
jalesar munsiph kort sthaanaantaran ka virodh tej
जलेसर मुंसिफी कोर्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जलेसर मुंसिफी कोर्ट के स्थानांतरण को लेकर विरोध तेज हो चला है। सोमवार को कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने आम सभा आयोजित की। इस दौरान शासनादेश का स्थगन नहीं होने पर आक्रोश जताया गया।
विज्ञापन

आमसभा में बार अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद पचौरी और महासचिव राकेश यादव ने अब तक बार एसोसिएशन की ओर की गई कार्रवाई के बारे में बताया। हड़ताल को अनिश्चितकाल तक जारी रखने का एलान किया गया। अधिवक्ताओं का कहना था कि हड़ताल को लगातार 25 दिन होने के बाद भी सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। अगर सरकार का अड़ियल रवैया रहा तो हड़ताल उग्र होगी। उधर, हड़ताल के चलते जमानत और न्यायिक कार्य ठप पड़े हैं। इस मौके पर राधारमण वार्ष्णेय, पूर्व महामंत्री सुनील यादव, केपी सिंह यादव, राजेंद्र पाल सिंह पुंडीर, कुंवर सतेंद्र सिंह, राजीव यादव, विनोद यादव, पंकज गुप्ता, नीरज गुप्ता, महेश कुलश्रेष्ठ, सतेंद्र यादव, शिवराम सिंह यादव आदि रहे।
विज्ञापन

वहीं, जलेसर में मुंसिफ न्यायालय की स्थापना को लेकर तहसील अधिवक्ताओं की पिछले 23 दिनों से चल रही न्यायिक कार्यों की कलम बंद हड़ताल जारी है।  अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष केपी सिंह यादव ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन फैक्स के माध्यम से भेजा गया है। ज्ञापन मे स्मरण कराया है कि चुनाव के दौरान जलेसर में मुंसिफ न्यायालय स्थापित करने की घोषणा की थी। ज्ञापन में चुनाव से पहले न्यायालय शुरु कराने की मांग की गई है। इसके बाद भी कोर्ट की स्थापना नहीं हुई तो उग्र आंदोलन होगा। सचिव युवराज सिंह, जे पी सिंह, राजेश शर्मा, एदल सिंह बघेल, माघवेन्द्र प्रताप सिंह, सन्तोष यादव, सुनील यादव, शाहनवाज खॉ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed