{"_id":"573ca7df4f1c1bb11fac7195","slug":"jald-kaanapur-aleegadh-haeeve-par-pharraata-bharenge-kaam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर फर्राटा भरेंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर फर्राटा भरेंगे काम
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Wed, 18 May 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
डामरीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएचएआई ने कानपुर से अलीगढ़ तक जर्जर पड़े हाईवे पर डामरीकरण कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। एटा से अलीगढ़ के बीच डामरीकरण का ठेका फरीदाबाद की एटलस कंपनी को मिला है। बाकी का काम तीन अन्य कंपनियां अलग-अलग हिस्सों में तेजी से करेगी। उम्मीद है 15 जून पर हाईवे पर डामरीकरण का काम शुरू हो जाएगा, यात्रियों को गड्ढों से राहत मिलेगी।
एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेटर टीपी सिंह ने बताया कि केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय से अलीगढ़-कानपुर हाईवे-91 के डामरीकरण प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 120 करोड़ रुपये से होने वाला डामरीकरण चार हिस्सों में कराया जाएगा। 33 करोड़ रुपये लगाते से अलीगढ़-एटा के बीच 84 करोड़ रुपये कीमत डामरीकरण करने का ठेका फरीदाबाद की एटलस कंपनी को मिला है। बाकी के तीन हिस्सों में डामरीकरण का काम दूसरी कंपनियां करेंगी। प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने बताया कि अगले महीने 15 जून तक निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। चारो कंपनियां एक साथ डामरीकरण का काम शुरू करेंगी और जल्द से जल्द काम पूरा करने की शर्त टेंडर रखी गई है। ताकि जर्जर हो चुके हाईवे पर वाहन स्वामियों और यात्रियों को गड्ढों को निजात मिल सके। हाईवे का डामरीकरण होने से अलीगढ़ से कानपुर के बीच वाहन फर्राटा भरेंगे और दोनो शहरों के बीच सफर ग्यारह घंटे से घट कर सात घंटे रह जाएगा।