फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   jalbharao

गली-मुहल्लों और सरकारी दफ्तरों में जलभराव

Sun, 08 Mar 2020 12:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
jalbharao
एटा। तहसील परिसर में जलभराव। - फोटो : ETAH
एटा। पिछले दो दिन से हो रही बारिश के बाद शहर का हाल-बेहाल हो गया है। गली-मोहल्लों और सरकारी दफ्तर तक चारों तरफ जलभराव की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

शहर में पिछले दो दिन से हुई बारिश के बाद हर जगह जलभराव की समस्या हो गई है। जलभराव की वजह से लोग पानी में घुसकर निकलने को मजबूर हो गए हैं। कलेक्ट्रेट, रोडवेज वर्कशॉप, तहसील आदि परिसरों में पानी भरा हुआ है। अधिवक्ता संघ तहसील सदर एटा के पदाधिकारियों ने तहसील परिसर में जलभराव व गंदगी होने की वजह से एडीएम को ज्ञापन सौंपा। संघ के अध्यक्ष चतुरीलाल वर्मा ने कहा कि तहसील परिसर में जलभराव व गंदगी की वजह से बीमारियां फैलनी की आशंका बनी हुई हैं। वहीं प्रदेश में कोरोना वायरस का प्रकोप पहले से ही चल रहा है।
बारिश की वजह से तहसील परिसर में पानी भर गया है साथ ही काफी गंदगी है लेकिन प्रशासन इसे साफ नहीं करा रहा है।
- डॉ. कृपाल सिंह एडवोकेट
जलभराव की वजह से फरियादी और किसान भी वकीलों के चैंबर तक नहीं आ पा रहे हैं।
- नीतू सक्सेना एडवोकेट
कलक्ट्रेट पर बारिश की वजह से लोग निकल भी नहीं पा रहे हैं। सभी को आने-जाने में दिक्कत हो रही।
- आरती यादव एडवोकेट
पिछले दो दिन से हो रही बारिश के बाद से परिसर में काफी जलभराव हो गया है।
- रामनरेश मिश्रा एडवोकेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed