{"_id":"590f230b4f1c1b5054850d69","slug":"jalate-koode-kee-chingaaree-se-skootee-baik-traansaphaarmar-jala","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलते कूड़े की चिंगारी से स्कूटी, बाइक, ट्रांसफार्मर जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलते कूड़े की चिंगारी से स्कूटी, बाइक, ट्रांसफार्मर जला
amar ujala
Updated Sun, 07 May 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
जलता ट्रांसफार्मर
- फोटो : amar ujala
ठंडी सड़क पर रविवार की सुबह कूड़े में लगी आग की चिंगारी से ट्रांसफार्मर, स्कूटी,बाइक जल गई। वहीं ट्रांसफार्मर से उठती लपटों से हड़कंप मच गया। आसपास के दुकानदार दुकान छोड़कर भाग निकले। काफी देर तक जूझने के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। इससे इलाके की बत्ती भी गुल हो गई।
ठंडी सड़क पर 63 केवीए ट्रांसफार्मर के पास रविवार की सुबह किसी ने कूड़े में आग लगा दी थी। इससे निकली चिंगारी से ट्रांसफार्मर में आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर से ऊंची-ऊंची लपटें उठीं, तो व्यापारियों और राहगीरों में भगदड़ मच गई। ठंडी सड़क पर जाम लग गया। यही नहीं ट्रांसफार्मर के पास खड़ी स्कूटी और बाइक भी चपेट में आकर जल गईं। ट्रांसफार्मर जलने से भीषण गर्मी में ठंडी सड़क और एमपी नगर के करीब 200 घरों और दुकानों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं एसडीओ को मुताबिक आग लगने से विद्युत निगम को करीब 5.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।