फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Jaithra to Farrukhabad distance is 71 km, signage board shows only 35 km

Etah News: जैथरा से फर्रुखाबाद की दूरी 71 किमी, साइनेज बोर्ड में सिर्फ 35

Wed, 07 Jan 2026 09:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 07 Jan 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
Jaithra to Farrukhabad distance is 71 km, signage board shows only 35 km
जैथरा कस्बे में अलीगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर लगा गलत दूरी का  साइनेज बोर्ड। संवाद
जैथरा। कस्बे में बरना रोड पर लगा पीडब्ल्यूडी का साइनेज बोर्ड लोगों को भ्रमित कर रहा है। इस बोर्ड पर कस्बे से फर्रुखाबाद की दूरी 35 किमी दर्शाई गई है जबकि वास्तविक दूरी 71 किमी है। बोर्ड पर दूरी देखकर यात्री भ्रमित हो रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बा निवासी ऋतिक राठौर ने बताया कि साइनेज बोर्ड के हिसाब से वह बाइक से फर्रुखाबाद जाने के लिए एक लीटर पेट्रोल भराकर गए। कायमगंज से आगे निकलकर बरझाला गांव पर पेट्रोल समाप्त हो गई। कस्बे के आशू यादव ने बताया कि बाहर के लोग अक्सर भ्रमित हो जाते हैं। पीडब्ल्यूडी को साइनेज बोर्ड पर दर्शाई गई दूरी सही करानी चाहिए ताकि लोगों को समस्या न हो।
विज्ञापन

बोर्ड पर अंकित दूरी से लोग समय और ईंधन का गलत आकलन कर रहे हैं जिसका बाद में पछतावा होता है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ललित अग्रवाल ने बताया कि कहीं त्रुटि हुई है तो इसका सुधार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed