फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Jain scholars from across the country arrived for the Panchkalyanak Pratishtha.

Etah News: पंचकल्याणक प्रतिष्ठा में देशभर से पहुंचेे जैन विद्वान

Sat, 22 Nov 2025 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 22 Nov 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Jain scholars from across the country arrived for the Panchkalyanak Pratishtha.
कोसमा में धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान मौजूद लोग। संवाद
जलेसर। श्री दिगंबर जैन समाज के प्रमुख संत आचार्य विमल सागर महाराज की जन्मस्थली कोसमा में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन चल रहा है। दूसरे दिन शनिवार को इसमें देश के कोने-कोने से जैन विद्वान पहुंचे। अस्वस्थ होने पर भी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देने के लिए सर्वांग भूषण आचार्य चैत्य सागर महाराज मंच पर आए।
विज्ञापन


प्रतिष्ठा महोत्सव में अनुष्ठान संपन्न कराने के लिए विद्वान प्रतिष्ठाचार्य कोलकाता से पं. आनंद प्रकाश जैन के निर्देशन में पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण से 12 से अधिक प्रतिष्ठाचार्य सम्मिलित हुए हैं। इनमें मुनिश्री अनुमान सागर, सागर से पं. पवन दीवान, कोल्हापुर से पं. पंकज उपाध्याय, सौदा से पं. सुधर्मा शास्त्री, टीकमगढ़ से पं. जयकुमार, देवेंद्र नगर से पं. विवेक, जयपुर से अभिषेक, टोंक से पं. रत्नेश, पं. विपिन आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


घटयात्रा से महोत्सव का शुभारंभ किया गया। घटयात्रा में कर्नाटक की शैली में नृत्य करते हुए सर्वांग यक्ष की मूर्ति भक्तों के आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम का शुभारंभ कनाडा से विशेष रूप से पधारीं संतोषी कुमारी जैन, तरु गुप्ता एवं मृदु जैन ने आचार्य विमल सागर महाराज के चित्र का अनावरण कर किया। पालिकाध्यक्ष गौरी देवी के पति संजीव वर्मा ने दीप प्रज्वलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोत्सव में मुंबई के आरके जैन, जयपुर के चिंतामणि, रविंद्र बज, सुभाष पाटनी, डॉ. शाह, गुवाहटी के विजय चूड़ीवाल, कोलकाता के राकेश काला, ग्वालियर के शांतिलाल, विमलेश, आगरा की ऊषा मार्संस, मनोज जैन बांकलीवाल, सुशील, सुनील सिंघई सहित आगरा, फिरोजाबाद, एटा से हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कोसमा में धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान मौजूद लोग। संवाद

कोसमा में धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान मौजूद लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed