फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Jain nun disciples descended to the reception-Sravikaan

जैन साध्वी के स्वागत को उमड़े श्रावक-श्राविकाएं

Thu, 16 Feb 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Thu, 16 Feb 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Jain nun disciples descended to the reception-Sravikaan
जैन साध्वी के स्वागत को उमड़े श्रावक-श्राविकाएं - फोटो : अमर उजाला
नगर में गुरुवार को भगवान महावीर के जयकारे गूंजते रहे। जैन साध्वी विमल प्रभा माताजी ससंघ ने शीतलपुर तिराहे से नगर में मंगल प्रवेश किया। जगह-जगह श्रावक-श्राविकाओं ने साध्वी की पाद-प्रक्षालन और आरती उतारकर आगवानी की।  
विज्ञापन

जैन साध्वी विमल प्रभा माताजी ने कंपिल से पद विहार करते हुए नगर में मंगल प्रवेश किया। समाज के लोगों ने शीतलपुर तिराहे पर पहुंचकर आर्यिका माताजी की आरती उतारी और आगवानी की। इसके बाद जुलूस के रूप में बैंड बाजों के साथ आर्यिका संघ होली मोहल्ला, लोकमन दास तिराहा होते हुए पुरानी बस्ती बडे़ जैन मंदिर पहुंचा। जहां आर्यिका संघ ने पहले से विराजमान आचार्य विभक्त सागर महाराज का आशीर्वाद लिया। विमल प्रभा माताजी ने कहा कि संत और ग्रंथ जीवन को गति देते हैं। संत के बिना मानव जीवन का कल्याण नहीं हो सकता। जिसके जीवन में गुरू नहीं होते, उसका जीवन शुरू नहीं होता। श्रावक-श्राविकाओं ने आर्यिका संघ के जयकारे लगाए। शाम को मंदिर में गुरू भक्ति और आरती का आयोजन किया। पंचायत के संयुक्त मंत्री आनंद जैन ने बताया कि बड़े जैन मंदिर में 19 फरवरी से श्रमण संघ के सानिध्य में कल्याण मंदिर विधान का आयोजन किया जाएगा। पंचायत अध्यक्ष सुरेश चंद्र जैन, संजय जैन, पदम जैन, विनय जैन, सुनील बांदा, पीयूष जैन, रोबिन जैन, उमेश जैन, योगेश जैन, प्रदीप जैन, सुधीर जैन, बबिता जैन, रिविका जैन, विनोद प्रभा जैन समेत तमाम श्रावक-श्राविकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed