{"_id":"58f65b7b4f1c1bb446471dc3","slug":"jadhav-s-quick-release-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाधव की शीघ्र रिहाई कराए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाधव की शीघ्र रिहाई कराए सरकार
amar ujala
Updated Wed, 19 Apr 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
पाक प्रधानमंत्री का पुतला जलाया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भारतीय नेवी अधिकारी कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान की ओर से फांसी सुनाई जाने से लोगों में आक्रोश बना हुआ है। अल-मदद वेलफेयर सोसाइटी ने पाक प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। सदस्यों ने पूर्व नेवी अधिकारी की शीघ्र रिहाई की मांग उठाई।
सोसाइटी के पदाधिकारियों ने पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला हाथ में लेकर जुलूस निकाला। पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सर्कुलर रोड पर पहुंचे। सर्कुलर रोड पर पाक प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। लोगों ने कहा कि भारत सरकार को भी कुलभूषण जाधव की सकुशल रिहाई के लिए शीघ्र कड़े कदम उठाने चाहिए। पाकिस्तान से सभी तरह के संबंध तोड़ने एवं कड़ी कार्रवाई किए जाने की भी मांग की गई। इस मौके सचिव मौहम्मद जुबैर, अध्यक्ष मोहम्मद साहिल गाजी, उपाध्यक्ष परवेज आलम, उपाध्यक्ष डा. इमरान गाजी, कोषाध्यक्ष अफसर अली, मीडिया प्रभारी फैसल अख्तर, उपसचिव आमिर प्रिंस व सदस्यगण मोहम्मद मारूफ, मोहम्मद जुनैद, मोहम्मद शाकिब, चमन अशरफी, सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।