फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   jaakee rahee bhaavana jaisee, prabhu moorat dekhee tin taisee...

जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी...

Fri, 06 May 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Fri, 06 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
jaakee rahee bhaavana jaisee, prabhu moorat dekhee tin taisee...
भक्ति साहित्य महोत्सव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नगर के सैलई धाम में चल रहे भक्ति साहित्य महोत्सव में शुक्रवार की देर रात्रि विराट रसिया दंगल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हाथरस की अखाड़ा पार्टी के कलाकारों ने विभिन्न भजनों पर बेहतरीन प्रस्तुति देकर लोगों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ न्यायमूर्ति पीएन पाराशर, ट्रस्टी दिनेश पाराशर ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। मंदिर परिसर में बने दिव्य सैलई धाम में देव मंदिर एवं हनुमान बाबा के दर्शन किए और उनका आर्शीवाद लिया। कलाकारों ने मां सरस्वती वंदना और हनुमान बाबा की स्तुति की। रामायण की चौपाईयों के साथ जाकी रही भावना जैसी प्रभु देखी मूरत तिन तैसी सुनाकर प्रभु की महिमा का वर्णन किया। कलाकारों ने कई नाट्य प्रस्तुति से भी दर्शकों का मनोरंजन किया। न्यायमूर्ति पीएन पाराशर, धाम की ट्रस्टी श्रीमती दिनेश पाराशर ने कलाकारों का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। रसिया दंगल को देखने को काफी संख्या में मंदिर परिसर में ग्रामीण क्षेत्रों के लोग एवं शहर के गण्यमान्य लोग पहुंचे। देर रात्रि तक लोगों ने भक्तिमय कार्यक्रम का आनंद लिया। इस दौरान डा. सुरेन्द्र गुप्ता, डा. नवीन गौड, अनुपम शर्मा, अजय तिवारी, राजवीर पाराशर, ज्ञानेश वशिष्ठ, दयाशंकर, बालकृष्ण पाराशर, अजिताभ, श्रीकृष्ण शरद, डा. पुनीत पाठक, रामकिशोर वार्ष्णेय, यश दुबे, नरेश चंद्र अग्रवाल, शाश्वत अग्रवाल, अश्वनी पाराशर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed