फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   It was cold all day long... the sun did not come out, the sun is expected to shine from tomorrow.

Etah News: दिन भर रही गलन...नहीं निकली धूप, कल से धूप खिलने की उम्मीद

Sun, 28 Dec 2025 01:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 28 Dec 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
It was cold all day long... the sun did not come out, the sun is expected to shine from tomorrow.
शहर के जीटी रोड पर घने कोहरे से गुजरते दोपहिया वाहन। संवाद
एटा। जिले में शनिवार को पूरे दिन लोगों को सूर्य के दर्शन नहीं हुए। दिन भर कोहरा छाया रहा, जबकि सुबह-शाम यह काफी घना रहा। इसके चलते यातायात प्रभावित रहा। अधिकतम तापमान 22 तो न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोग दिन भर ठिठुरते रहे। रविवार को भी बादल छाए रहने और सोमवार से धूप निकलने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम से ही कोहरा छाना शुरू हो गया था जो रात तक लगातार बढ़ता रहा। शनिवार की सुबह भी लोगों का घ्ज्ञने कोहरे से सामना हुआ। ऐसे में सड़कों पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही। दोपहर 12 बजे के बाद कोहरा कम हुआ तब सड़कों पर आवाजाही बढ़ी। कोहरा छटने के बाद लोग दोपहर में धूप निकलने का इंतजार करते रहे लेकिन बादलों की वजह से सूर्य के भी दर्शन नहीं हुए। दोपहर के वक्त भी हल्का कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन

वहीं शहर में सुबह से बिजली नहीं होने की वजह से लोग घरों के बाहर अलाव जलाकर तापते रहे। दोपहर 1ः30 बजे के बाद बिजली आई तो लोगों के घरों में ब्लोअर, हीटर आदि जल सके। शाम को 5 बजे के बाद फिर से घना कोहरा छाने लगा। करीब 6ः30 बजे के बाद कोहरा काफी घना हो गया। दृश्यता 50 मीटर से भी कम रह गई। सड़कों पर चारपहिया और भारी वाहनों को निकलने में काफी दिक्कत हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र अवागढ़ के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसके सिंह ने बताया कि रविवार को भी बादल छाए रहने का अनुमान है। सोमवार से आसमान साफ रहने और अच्छी धूप खिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन




गेहूं को फायदा, आलू-सरसों की फसल को नुकसान

मिरहची। ब्लॉक क्षेत्र में भीषण ठंड ने लोगों काे बेहाल कर रखा है। वहीं खेती पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। घना कोहरा गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है लेकिन सरसों और आलू की फसल के लिए नुकसानदेह है। किसानों का मानना है कि अगर कोहरा इसी तरह पड़ता रहा तो आलू और सरसों की फसल को बहुत अधिक नुकसान होगा।




कोहरे की मार, वाहनों की रोकी रफ्तार

जैथरा। घने कोहरे की चादर शनिवार को भी छाए रहने वजह से वाहन चालक परेशान रहे। चालकों ने बताया कि दृश्यता बेहद कम होने की वजह से वाहनों की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर तक की रह गई। आगे चल रहे वाहनों की बैक लाइट देख करीब 30 मीटर की दूरी बनाकर चल रहे हैं। गांव बांदूपुरा निवासी निगम के चालक गीतम सिंह शाक्य ने बताया कि इन दिनों दिल्ली से फर्रुखाबाद आने में पूरी रात के अलावा दो से तीन घंटे का दिन भी लग जाता है। दिल्ली से फर्रुखाबाद तक के सफर में हर होटल पर बस को रोककर यात्रियों को अलाव सेंकने की भी सुविधा दे रहे हैं।






शाम होते ही फिर छाया घना कोहरा
निधौली कलां। कस्बे और क्षेत्र में शनिवार को सुबह के बाद शाम होते ही फिर घना कोहरा छा गया। इसके चलते बाजार में अधिकांश दुकानें बंद कर लोग घरों के लिए चले गए। करीब 5:30 बजे बाजार पूरी तरह बंद हो गया। वही बिजली आपूर्ति बंद होने की वजह से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा।

शहर के जीटी रोड पर घने कोहरे से गुजरते दोपहिया वाहन। संवाद

शहर के जीटी रोड पर घने कोहरे से गुजरते दोपहिया वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed