{"_id":"683c9a1ffd1fece0260b00b6","slug":"it-was-cloudy-throughout-the-day-and-there-was-a-storm-in-the-evening-etah-news-c-163-1-eta1002-134357-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दिनभर छाए रहे बादल शाम को चली आंधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दिनभर छाए रहे बादल शाम को चली आंधी
Sun, 01 Jun 2025 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले में रविवार सुबह से शाम तक आसमान में अधिकांश समय बादल छाए रहे। दिन भर हवा के चलने से गर्मी का असर बीते दिनों की तुलना में कुछ कम रहा। अधिकतम तापमान में कमी आई। शाम के समय धूल भरी आंधी आई, जिससे लोगों को दिक्कत हुई।
रविवार सुबह से कभी हल्की धूप तो कभी आसमान में बादल छाते रहे। अधिकतम तापमान 1 डिग्री घटकर 38 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इस बदलाव से लोगों को कुछ राहत मिली। शाम होते-होते तेज हवा चलने लगी जो धूल भरी आंधी में बदल गई। कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. एसके सिंह ने बताया कि एक-दो दिन इसी तरह बादल छाए रहेंगे, बूंदाबांदी भी हो सकती है। अधिक गर्मी का अहसास नहीं होगा।