फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   It is taking more time to prepare birth certificate

Etah News: जन्म प्रमाणपत्र बनने में लग रहा अधिक समय

Sat, 01 Mar 2025 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 01 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
It is taking more time to prepare birth certificate
एटा। बच्चाें का स्कूल में प्रवेश के समय आधार कार्ड मांगा जा रहा है। ऐसे में जन्म प्रमाणपत्र की जरूरत पड़ रही है। ऐसे में नगर पालिका से लेकर तहसील तक लोग चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

अप्रैल से स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सभी स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया में आधार अनिवार्य है। लेकिन आधार बनवाने के लिए जन्म प्रमाणपत्र के लिए बड़ी संख्या में लोग नगर पालिका के चक्कर काट रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद भी नगर पालिका से आवेदक से फोन पर संपर्क कर सभी औपचारिकताएं पूरी करने को कहा जाता है। इससे आवेदन परेशान हैं। सभासद से पत्र लाने को कहा जाता है। बाद में परेशान होकर आवेदक को महीनों बाद प्रमाणपत्र जारी किया जाता है। संपर्क न करने पर जांच की बजाए आवेदक का आवेदन निरस्त कर दिया जाता है। शहर के द्वारिकापुरी निवासी हरिओम ने बताया कि बेटी का आधार बनवाना है। बिना जन्म प्रमाणपत्र के आधार बनवाने में परेशानी आ रही है। लेकिन कई दिनों से लगातार पालिका के चक्कर लगा रहा हूं उन्होंने नए नए तरह के नियम से परेशानी हो गया हूं। काम छोड़कर पालिका आ रहा हूं चक्कर काट-काट के परेशान हो गया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed