फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Israel-Iran War Families of Indians stranded in Dubai are worried

Israel-Iran War: 'पांच किमी दूर हुए धमाके', दुबई से शुभमराज ने बयां की दहशत; परिजनों को सता रही चिंता

Mon, 02 Mar 2026 11:22 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 02 Mar 2026 11:22 PM IST
सार

इस्राइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग ने भारतीयों की चिंता भी बढ़ा दी है। दुबई में रह रहे भारतीयों ने अपने परिवार को जंग के हालातों के बारे में बताया है। इससे परिवार को उनकी चिंता सता रही है।

विज्ञापन
Israel-Iran War Families of Indians stranded in Dubai are worried
दुबई में फंसे परिजनों की सता रही चिंता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमेरिका-इस्राइल के ईरान पर संयुक्त हमले और ईरान की जवाबी कार्रवाई से पश्चिम एशिया के देशों में घमासान मचा हुआ है। दुबई में फंसे भारतीयों में एटा के लोग भी शामिल हैं। इसमें एटा के चिकित्सक के बेटे, मारहरा और अलीगंज के परिवार के शामिल हैं। इनके परिवारीजन बेहद चिंतित हैं। वह उनकी सकुशल होने की प्रार्थना कर रहे हैं। उड़ानें रद्द होने से आवागमन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


एटा के प्रमुख बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. राजेश सक्सेना के बेटे शुभमराज सक्सेना दुबई की एचसीएल कंपनी में इंजीनियर हैं। वह दुबई में रह रहे हैं। उनके साथ पत्नी अपूर्वा सक्सेना और बेटी वान्या भी रहती हैं। उनके भाई रिषभ राज ने बताया कि जैसे ही दुबई में हमले की जानकारी मिली तब से वह लगातार संपर्क कर रहे हैं। रविवार की रात को भी वहां धमाके होते रहे। उनके घर से पांच किलोमीटर दूर धमाके से वह सहम गए। वहां काफी डरावना माहौल है। हालांकि सोमवार को स्थिति कुछ सामान्य हुई है।
विज्ञापन


 

बेटे की सलामती के लिए अलीगंज का परिवार चिंतित
मोहल्ला गोविंद दास निवासी विश्वजीत यादव का बेटा अवधेश यादव इन दिनों दुबई में रहकर नौकरी कर रहा है। हालिया घटनाओं के बाद से परिवार लगातार बेटे से संपर्क बनाए हुए है। अवधेश यादव दुबई में प्रोडक्शन मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उनका निवास बुर्ज खलीफा के पास है। परिजन के मुताबिक, हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हैं और एहतियातन लोग घरों के भीतर रह रहे हैं। अवधेश की मां ने बताया कि वे लगातार वीडियो कॉल के जरिए बेटे से बात कर रही हैं। होली से पहले घर में चिंता का माहौल है। विश्वजीत यादव ने केंद्र सरकार से अपील की है कि खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्वदेश वापसी की व्यवस्था की जाए।

 
विज्ञापन

बुजुर्ग माता-पिता कर रहे सलामती की दुआ
मारहरा के फरहत खान, पत्नी अलकमा, बेटा मोहम्मद और बेटी अलवीरा के साथ दुबई में रह रहे हैं। फरहत एक निजी कंपनी में दुबई काम करते हैं। उनके रिश्तेदार मोहल्ला चौहट्टा के मुस्तफा भी दुबई में एक फर्नीचर कंपनी में सुरपवाइजर हैं। फरहत की मां हसीन बानो और मुस्तफा के पिता कमर खान मारहरा में ही रहते हैं। बुजुर्ग माता पिता उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed