फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Isolation ward readied amid suspected swine flu cases.

Etah News: स्वाइन फ्लू की आशंका पर आइसोलेशन वार्ड तैयार

Tue, 01 Sep 2026 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 01 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Isolation ward readied amid suspected swine flu cases.
अलीगंज। जिले में स्वाइन फ्लू के तीन मामले आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल तेज हो गई है। संक्रमण को लेकर सतर्कता बढ़ाते हुए कस्बे के अस्पताल में सात बेड का अलग से वार्ड तैयार किया गया है।
विज्ञापन


जिले में एक चिकित्सक समेत तीन लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कस्बे के अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था की है। सीएमओ के निर्देश पर अस्पताल में सात बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। जिससे किसी मरीज के संदिग्ध या संक्रमित मिलने पर उसको उपचार दिया जा सके। चिकित्साधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि स्वाइन फ्लू को देखते हुए अस्पताल में तैयार किया गया आइसोलेशन वार्ड को सामान्य ओपीडी से अलग रखा गया है, ताकि संदिग्ध मरीज के संपर्क में आने से दूसरे मरीजों में संक्रमण फैलने की आशंका को कम किया जा सके।
विज्ञापन

यह बरतें सावधानी
उन्होंने स्वाइन फ्लू के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए कहा लगातार बुखार, खांसी, गले में खरांश, बदन दर्द या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें और चिकित्सक से सलाह लें। छींकते और खांसते समय मुंह-नाक ढकने, हाथों की स्वच्छता रखने तथा संक्रमित या बीमार व्यक्ति के सीधे संपर्क से बचने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed