फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Investigation started for the closure of the cold room for 33 years

Etah News: 33 साल से शीतगृह बंद होने की जांच शुरू

Fri, 02 Dec 2022 06:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 06:47 PM IST
विज्ञापन
Investigation started for the closure of the cold room for 33 years
एटा। अलीगंज में सहकारिता विभाग का शीतगृह 23 साल से बंद पड़ा हुआ है। जबकि क्षेत्रीय किसानों को आलू भंडारण के लिए कायमगंज, मैनपुरी की दौड़ लगानी पड़ती है। इस मुद्दे को अमर उजाला ने उठाया तो समाचार प्रकाशित होने के बाद मामले की जांच शुरू करा दी गई है। सहायक निबंधक सहकारिता ने एडीओ सहकारिता को जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अलीगंज नगर में 1986 में शीतगृह बनाया गया था। संचालन हुआ तो क्षेत्रीय किसानों को लाभ भी मिला लेकिन तीन साल बाद ही यह ठप हो गया। इसके बाद से शीतगृह का संचालन आज तक शुरू नहीं हो पाया। क्षेत्र के किसान आलू को भंडारित करने के लिए 20 किमी दूर फर्रुखाबाद के कायमगंज या करीब 35 किमी दूर मैनपुरी के शीतगृहों पर ले जाने को विवश हैं। यहां लगी मशीनें और उपकरण जर्जर हाल में पहुंच गए हैं। कुछ सामान चोरी भी हो चुका है। शीतगृह पर एडीओ सहकारिता ओमेंद्र कुमार की तैनाती भी है, जो इसकी देखरेख का जिम्मा संभाले हुए हैं। हालांकि यहां काम कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed