फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Investigation: Orders ineffective, children arrive at school with heavy bags on their backs

पड़ताल: आदेश बेअसर, पीठ पर भारी बैग लादकर स्कूल पहुंचे बच्चे

Mon, 17 Nov 2025 10:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
Investigation: Orders ineffective, children arrive at school with heavy bags on their backs
नगर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बापू विद्या मंदिर में बैग लेकर पढ़ते हुए बच्चे। संवाद
एटा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को 10 दिन बिना बैग के विद्यालय में पहुंचना है। सोमवार को संवाद टीम ने पड़ताल की तो सरकार का आदेश बेअसर नजर आया। जिले में लगभग सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राएं भारी भरकम बैग लादकर स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में शनिवार से कक्षा 6 से 8 तक छात्र-छात्राओं को बिना बैग के स्कूल आने के लिए शासन स्तर से आदेश जारी किया गया। इसमें 10 दिन बिना बैग के बच्चों को स्कूल आना है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बच्चों में किताबों के दबाव को कम करने व खेलकूद आदि गतिविधियों के माध्यम से पठन पाठन की शुरुआत करनी है। शनिवार से इस आदेश को लागू किया गया। शासन से आदेश आने के बाद संवाद ने सोमवार को इसकी पड़ताल की तो किसी भी विद्यालय में बच्चे बिना बैग के नहीं मिले। सभी बच्चे बैग लेकर विद्यालय में पढ़ाई करने के लिए पहुंचे। पढ़ाई भी सामान्य तरीके से कराई गई।
विज्ञापन

दृश्य-1ः पूर्व माध्यमिक विद्यालय बापू विद्या मंदिर
नगर क्षेत्र में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय बापू विद्या मंदिर में कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों की पड़ताल की गई। यहां पर सभी बच्चे बैग लेकर आए हुए थे। बैग न लाने के लिए जब यहां के प्रधानाध्यापक तिलत मुस्तफा से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि बच्चों को 10 दिन तक बिना बैग के आना है। इस तरह का हमारे पास कोई आदेश नहीं आया है। अगर कोई आदेश आएगा तो उसका पालन कराया जाएगा। विद्यालय में करीब 30 बच्चे थे जो पढ़ाई कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दृश्य-2ः कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय पटियाली गेट
नगर क्षेत्र के पटियाली गेट स्थित कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय की पड़ताल की गई। यहां पर भी बच्चे बैग लेकर आए थे। उनसे पूछा गया कि आपको 10 दिन बिना बैग के स्कूल आना है तो बच्चों ने बताया कि इस तरह की मैडम ने कोई सूचना नहीं दी है। रामलीलामणी प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक हिरदेश ने बताया कि बच्चों को बिना बैग के 10 दिन तक विद्यालय में आना है। इस तरह का कोई आदेश नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि विद्यालय जर्जर होने की वजह से रामलीलामणी प्रावि के सभी बच्चों को कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिफ्ट कर दिया गया है।
10 दिन तक बिना बैग के स्कूल में आना है। इस तरह की कोई सूचना नहीं है। अगर मिलती है तो बिना बैग के स्कूल आएंगे। - तान्या मिश्रा, कक्षा 7
स्कूल में रोज की तरह बैग लेकर आए हैं। हमें किसी ने नहीं बताया कि बिना बैग के स्कूल आना है। पढ़ाई भी रोज की तरह ही हुई है। -कुलशुम, कक्षा 8
विद्यालय में एक शैक्षिक सत्र में कभी भी 10 दिन तक छात्रों को बिना बैग के बुलाया जा सकता है। शासन से आदेश जारी हुआ है। जल्दी ही सभी विद्यालयों को निर्देश दिए जाएंगे कि 10 दिन तक विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक बच्चों को बिना बैग के बुलाया जाए। -दिनेश कुमार, बीएसए

नगर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बापू विद्या मंदिर में बैग लेकर पढ़ते हुए बच्चे। संवाद

नगर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बापू विद्या मंदिर में बैग लेकर पढ़ते हुए बच्चे। संवाद

नगर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बापू विद्या मंदिर में बैग लेकर पढ़ते हुए बच्चे। संवाद

नगर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बापू विद्या मंदिर में बैग लेकर पढ़ते हुए बच्चे। संवाद

नगर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बापू विद्या मंदिर में बैग लेकर पढ़ते हुए बच्चे। संवाद

नगर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बापू विद्या मंदिर में बैग लेकर पढ़ते हुए बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed