फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Investigation: Cows are in distress in summer, no arrangements in cow sheds

पड़ताल : गर्मी में गोवंश बेहाल, गोशालाओं में नहीं इंतजाम

Wed, 29 May 2024 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 29 May 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Investigation: Cows are in distress in summer, no arrangements in cow sheds
एटा। बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं की वजह से गोशाला में सुरक्षित किए गए गोवंश बेहाल हैं। इनको गर्मी से बचाने के लिए इंतजाम नाकाफी नजर आ रहे हैं। कई गोशालाओं में पानी की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। छाया के लिए वृक्ष नहीं हैं। टिनशेड के अंदर बैठे हुए गोवंश बढ़ते तापमान में गर्मी से व्याकुल हैं। जिले में छोटी-बड़ी, अस्थाई व स्थाई कुल मिलाकर 28 गोशालाओं का संचालन किया जा रहा है। इनमें वर्तमान में लगभग पांच हजार गोवंश हैं। अधिकांश गोशालाओं में क्षमता से अधिक गोवंश संरक्षित हैं। इस कारण इनकी देखरेख और चारे पानी का इंतजाम करने में दिक्कतें आ रही हैं। गोशालाओं में पशुओं के लिए पीने के पानी और छाया का इंतजाम सबसे बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन

इन दिनों तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। छाया, ठंडी हवा, पानी और हरे चारे की व्यवस्था न होने के कारण पशु बीमार पड़ रहे हैं। जलेसर में स्थित कान्हा गोशाला, मारहरा की लल्लूखेड़ा और जीटी रोड पर मलावन में स्थित गोशाला में स्थिति खराब है। जिसके चलते आए दिन गोवंश रोगों का शिकार हो रहे हैं। सीवीओ अनिल कुमार का कहना है कि बढ़ती गर्मी व हरे चारे की कमी के चलते कुछ जगह समस्या आ रही है।
विज्ञापन

---
दृश्य 1: नाकाफी हैं कूलर-पंखे
बुधवार को सुबह 11 बजे मारहरा नगर पालिका के अंतर्गत लल्लूखेड़ा में स्थित गोशाला में पड़ताल की। यहां 126 गोवंश संरक्षित हैं, उनके लिए पानी के इंतजाम तो किए गए हैं, लेकिन कोई भी वृक्ष नहीं है। जब तापमान बढ़ जाता है तो गोवंशों को परेशानी होती है। हिंदू संगठनों के काफी कहने के बाद यहां दो कूलर व कुछ पंखे लगाए गए हैं, जो कि गोवंशों के लिए पर्याप्त नहीं हैं। पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था भी नहीं है। सूखा भूसा खिलाया जा रहा है। जिसे कुछ गोवंश खा भी नहीं रहे थे। कई गोवंश काफी कमजोर दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दृश्य 2: पीने के पानी की भी नहीं व्यवस्था
सकीट ब्लॉक के मलावन में जीटी रोड पर मधूपुरा के पास स्थित गोशाला में हमारी टीम दोपहर एक बजे पहुंची। यहां पीने के पानी से लेकर गोवंश के लिए हरे चारे तक की व्यवस्था नहीं है। गोशाला के अंदर ही नहीं बाहर भी गोवंश घूमते हुए दिखाई दिए। इनके लिए टिन शेड लगे हुए हैं। लेकिन धूप के बढ़ने के साथ ही वह बुरी तरह से गर्म होकर तपने लगते हैं। जिसके कारण गोवंश वहां बैठ नहीं पाते। गोशाला के अंदर पानी भरने के लिए हौदी व छोटा तालाब बनाया गया है, मगर वो सूखा पड़ा है। यहां पर कई गोवंश बीमार दिखाई दे रहे थे।

---
कुछ गोशालाओं को छोड़कर अधिकतर में गोवंश के खानपान की व्यवस्था ठीक चल रही है। कुछ जगह पर हरे चारे की समस्या है, वह भी अगले 15 दिन में खत्म हो जाएगी। फिलहाल गर्मी से राहत के लिए कूलर व पंखे लगाए गए हैं। पानी की व्यवस्था के लिए समर लगी हुई हैं। - अनिल कुमार, सीवीओ
---
कुल गोशालाएं- 28
संरक्षित कुल गोवंश- 4922
बाहर घूम रहे गोवंश- 1000 (लगभग)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed