{"_id":"6abff15a0ab6fdfb830054f5","slug":"investigation-confined-to-paper-relief-failed-to-reach-the-workers-etah-news-c-163-1-eta1004-157616-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पड़तालः कागजों में ही सिमट गया... मजदूरों तक नहीं पहुंचा मरहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पड़तालः कागजों में ही सिमट गया... मजदूरों तक नहीं पहुंचा मरहम
विज्ञापन
शहर के मेहता पार्क मजदूर अड्डे पर नहीं लगाया गया स्वास्थ्य शिविर। संवाद
एटा। मजदूरों के पसीने पर पलने वाले तंत्र की पोल एटा में तब खुल गई जब स्वास्थ्य विभाग द्वारा श्रमिक अड्डों पर लगाए जाने वाले जीवनदायी शिविर सिर्फ कागजों और दावों तक सिमटे नजर आए। एक तरफ सरकार का मकसद मजदूरों को उनके कार्यस्थल के पास ही मुफ्त और बेहतर प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना है। वहीं दूसरी तरफ धरातल पर कभी गायब चिकित्सक तो कभी भगवान भरोसे चल रही व्यवस्थाएं इस बात की गवाही दे रही हैं कि जमीनी हकीकत के बीच का यह फासला कहीं गरीबों की जिंदगी पर भारी न पड़ जाए।
केस-1ः मेहता पार्क में नहीं लगा स्वास्थ्य शिविर
शहर के मेहता पार्क स्थित मजदूर अड्डे पर स्वास्थ्य शिविर लगाया जाना था लेकिन पड़ताल के दौरान यहां चिकित्सक मौजूद नहीं मिले। मजदूरों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इंतजार करना पड़ा। इससे विभाग की ओर से लगाए जा रहे शिविरों की निगरानी और नियमितता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मजदूरों से पूछा गया तो बताया कि यहां पर स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम नहीं आई है।
केस-2ः मारहरा में 20 मजदूरों को दिया गया उपचार
मारहरा में मायावती इंटर कॉलेज के पास स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मजदूर अड्डे पर पहुंचकर मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में करीब 20 मजदूरों को उपचार और दवाएं वितरण की गईं। टीम ने मजदूरों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली और सामान्य बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी सलाह भी दी।
विज्ञापन
मेहता पार्क पर रोज की तरह काम की तलाश में आते हैं लेकिन यहां पर एक भी दिन किसी डॉक्टर को उपचार देते हुए नहीं देखा और न ही शिविर लगा है। - घनश्याम, गढ़ी बेंदुला
काम की तलाश में रोज मेहता पार्क आते हैं। यहां पर कोई स्वास्थ्य शिविर नहीं लगाया गया है। अगर शिविर लगता तो मैं स्वयं बुखार की दवा ले लेता। - पप्पू, सहावर रोड
मजदूर अड्डों पर स्वास्थ्य शिविर लगाने के लिए अलग-अलग चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। अगर शिविर नहीं लग रहा है तो इसकी जांच कराई जाएगी और नदारद चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सीएमओ