{"_id":"66ce19d5d4ec7f8f000bca39","slug":"intermittent-rain-provided-relief-from-the-heat-etah-news-c-163-1-sagr1017-121918-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: रुक-रुक कर होती रही बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: रुक-रुक कर होती रही बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत
Tue, 27 Aug 2024 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 27 Aug 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
शहर के जीटी रोड पर बारिश के दौरान साइकिल सवार छाता लगाकर जाता हुआ
- फोटो : शहर के जीटी रोड पर बारिश के दौरान साइकिल सवार छाता लगाकर जाता हुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शहर में मंगलवार को रुक-रुक कर कई बार दिन में बारिश हुई। इसके चलते गर्मी से राहत मिली। मौसम में बदलाव आने से सुहावना हो गया और बाजारों में भी रौनक दिखाई दी।
बारिश किसानों के लिए फायदेमंद है। बारिश का आनंद लेने के लिए हर कोई लालायित है। हालांकि मौसम में बदलाव होने लगा है, इसके बाद भी गर्मी कम नहीं हो रही है। कई दिनों से उमस का असर देखा जा रहा है, बारिश होने तक ही मौसम में ठंडक नजर आती है और बाद में फिर उमस परेशान करने लगती है। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे बारिश हुई, इसके बाद उमस बढ़ गई।
दोपहर में करीब एक बजे फिर बारिश होने लगी तो मौसम में बदलाव देखने को मिला। ठंडी हवाओं को चलने से गर्मी से राहत मिली तो लोगों ने भी आनंद लिया। इसके साथ ही बाजारों में भी रौनक दिखाई दी और खरीदारी करते लोग देखे गए। मौसम वैज्ञानिक डाॅ. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में मौसम बदल रहा है, इसके चलते कभी उमस तो कभी बारिश का असर देखने को मिल रहा है। बुधवार को भी बारिश के आसार हैं।