फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Intermediate exam results faltered, 74.93 percent students passed

Etah News: लड़खड़ाया इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम, 74.93 प्रतिशत विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण

Sat, 26 Apr 2025 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 26 Apr 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Intermediate exam results faltered, 74.93 percent students passed
परीक्षा परिणाम आने के बाद खुशी मनातीं आरडी इंटर कॉलेज अलीगंज की छात्राएं। - फोटो : परीक्षा परिणाम आने के बाद खुशी मनातीं आरडी इंटर कॉलेज अलीगंज की छात्राएं।
एटा। इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम पिछले साल की अपेक्षा लड़खड़ा गया। 2024 में 82.33 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने कामयाबी हासिल की थी। इस साल 7.40 प्रतिशत कमी के साथ 74.93 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में कुल 29153 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें से 28660 ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। शुक्रवार को यूपी बार्ड की ओर से परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इनमें से 21476 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। अलीगंज के आरडी इंटर कॉलेज ने टॉपर्स के मामले में बाजी मारी है। यहां पढ़ने वाली अंशी शाक्य ने 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर इसी विद्यालय की सृष्टि और आरडी साइंटिफिक इंटर कॉलेज के अनुराग संयुक्त रूप से रहे हैं। उन्हें 91.60 प्रतिशत अंक मिले हैं।
विज्ञापन

इन्हीं विद्यालयों के अन्य कुछ छात्रों ने टॉप-10 की सूची में भी स्थान हासिल किया है। इसे लेकर दोनों ही विद्यालयों में परीक्षा परिणाम आने के बाद से लेकर पूरे दिन खुशी का माहौल रहा। छात्र-छात्राओं को बुलाकर मुंह मीठा कराकर उनका हौसला बढ़ाया गया। मेधावियों के घरों में भी जश्न चला। उनके अभिभावकों ने बच्चों को मिठाई खिलाकर और आगे बढ़ने व कामयाबी बनने का आशीर्वाद दिया। इसके अलावा अन्य विद्यालयों में भी खुशी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed