{"_id":"69161bfa3fe65c11ad0728c5","slug":"instructions-given-to-provide-benefits-of-schemes-to-farmers-on-time-etah-news-c-163-1-eta1002-141893-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: किसानों को समय पर योजनाओं का लाभ पहुंचानेे के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: किसानों को समय पर योजनाओं का लाभ पहुंचानेे के दिए निर्देश
Thu, 13 Nov 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
शहर के कटरा मोहल्ला स्थित उप कृषि निदेशक कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते संयु
एटा। अलीगढ़ मंडल के संयुक्त कृषि निदेशक श्रवण कुमार ने बृहस्पतिवार को विभिन्न कृषि संस्थानों व योजनाओं का निरीक्षण किया। राजकीय कृषि बीज भंडार निधौलीकलां का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उप निदेशक कृषिरक्षा सतीश मलिक व जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के अंतर्गत क्लस्टर प्रदर्शन में निःशुल्क जौ बीज का वितरण किया। सब-मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के तहत ग्राम धौलेश्वर पहुंचकर अर्चना देवी के यहां संचालित रबी फार्म स्कूल का निरीक्षण किया।
किसानों को सरसों फसल में एकीकृत कीट प्रबंधन अपनाने व विरलीकरण करने की सलाह दी ताकि फसलों की गुणवत्ता व उत्पादन में वृद्धि हो सके। उप कृषि निदेशक कार्यालय पहुंचकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कृषि विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की गहन समीक्षा की।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी के साथ खाद व बीज की दुकानों का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि किसानों को खाद व बीज की आपूर्ति में किसी प्रकार की अनियमितता न हो और वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए। छोटेलाल वर्मा, अरुण प्रताप सिंह , सुरेश बाबू, रुद्रपाल सिंह, कुंवरपाल, अर्चना देवी, रमाकांत सहित अनेक कृषक उपस्थित रहे।