{"_id":"5fde396a8ebc3e410f760b02","slug":"inspaction-etah-news-agr472711366","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेरणा निरीक्षण एप के माध्यम से स्कूलों में मिड डे मील का होगा निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेरणा निरीक्षण एप के माध्यम से स्कूलों में मिड डे मील का होगा निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले के समस्त प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय में संचालित मध्याह्न भोजन योजना (मिड डे मील) का निरीक्षण प्रेरणा निरीक्षण एप से किया जाएगा। इसके लिए डीएम की अध्यक्षता में टास्क फोर्स कमेटी का गठन किया है।
सीडीओ अजय प्रकाश ने बताया कि जिले में संचालित समस्त प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना चलाई जा रही है। इसकी जांच के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में टास्क फोर्स टीम का गठन किया गया है। विकास खंड स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा प्रेरणा निरीक्षण एप के माध्यम से प्रतिमाह पांच विद्यालयों का निरीक्षण किया जाएगा।
टास्क फोर्स के सदस्य निरीक्षण आख्या को प्रेरणा निरीक्षण एप के माध्यम से ऑनलाइन निदेशालय के केंद्रीय सर्वर पर प्रतिमाह भेजेंगे। निरीक्षण के दौरान पाई गईं कमियों का बीएसए और बीईओ द्वारा तत्काल निराकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
------------------------
इन विभागों के अधिकारियों को टास्क फोर्स में किया शामिल-
सीएमओ, परियोजना निदेशक डीआरडीए, डीडीओ, डीपीओ, डीआईओएस, डीएसओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी, डीपीआरओ, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, बीएसए।