फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   inspaction by DM SSP in ngla sukhdev

गांव नगला सुखदेव में विकास न होने पर सचिव, प्रधान को फटकार

Sat, 01 Feb 2020 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
inspaction by DM SSP in ngla sukhdev
गांव क्षेत्र का निरीक्षण करते डीएम सुखलाल भारती एसएसपी सुनील कुमार सिंह- संवाद - फोटो : ETAH
एटा। जिलाधिकारी सुखलाल भारती और एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने जलेसर ब्लॉक के ग्राम नगला सुखदेव में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। अधीनस्थ अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ गांव में पैदल भ्रमण कर विकास कार्यों व निर्माण कार्यों की हकीकत जानी। पंचायत सचिव सुनील कुमार, प्रधान श्याम सिंह को कड़ी फटकार लगाते हुए गांव में वृहद स्तर पर विकास कार्य, निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से हाथ उठवाकर गांव में कराये गए विकास और निर्माण कार्यों का सत्यापन किया। डीएम ने निर्देश दिए कि गांव के सभी पात्र व्यक्तियों को पेंशन मिलनी चाहिए, जो वंचित हैं उनके फॉर्म भरवाए जाएं। तालाब का जीर्णोद्धार कराया जाए। सभी व्यक्तियों को विद्युत कनेक्शन के लिए विद्युत बिल का भुगतान समय से किया जाए। आसान किश्त योजना के तहत 29 फरवरी तक आसान किश्तो में विद्युत बिल का भुगतान किया जाए।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये गांव के संपर्क मार्गों की मरम्मत हेतु प्रस्ताव भेजा जाए, जिससे संपर्क मार्ग ठीक हो सके, गर्भवती महिलाओं व बालिकाओं का समय से टीकाकरण किया जाए। डीएम ने चौपाल के दौरान मौजूद बच्चों से शिक्षा की गुणवत्ता, एमडीएम, ड्रेस, पुस्तक आदि के बारे में जानकारी की। शिक्षा की गुणवत्ता खराब मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सीडीओ मदन वर्मा, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, एसडीएम अरुण कुमार, एएसडीएम एसपी वर्मा, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, पीडी निर्मल कुमार द्विवेदी, डीसी मनरेगा पीसी यादव, समाज कल्याण अधिकारी रश्मी यादव, डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी, डीपीओ संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed