फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   innocent child died after getting buried under blanket

UP: पिता की गोद में खेल रहा मासूम हुआ गायब...ढूंढ़ती रही पुलिस, फिर कंबल के नीचे मिली ढाई वर्षीय बालक की लाश

Tue, 01 Apr 2025 08:55 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 01 Apr 2025 08:55 PM IST
सार

बेटे के साथ बैठे पिता को झपकी लग गई। आधे घंटे बाद आंख खुली तो बालक गायब था। पुलिस को सूचना दी। सभी मासूम की तलाश में जुटे थे। आठ घंटे बाद कंबल के नीचे से मासूम की लाश बरामद हुई।

विज्ञापन
innocent child died after getting buried under blanket
child demo - फोटो : freepik

विस्तार

एटा के थाना अलीगंज के गांव भरापुरा निवासी करन सिंह परिवार सहित पानीपत में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करता है। इकलौते बेटे अभि की मौत के बाद बेटी सुहागिनी का बुरा हाल है। बार-बार छोटे भाई को याद करते हुए कहती है कि अब किसको राखी बांधेगी और किसका तिलक करेगी?
विज्ञापन


 

गांव भरापुरा निवासी करन सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ पिछले 5 वर्ष से हरियाणा के पानीपत शहर में रह रहे हैं। पति-पत्नी दोनों ही एक कंपनी में काम करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। रविवार रात की ड्यूटी करके वह आया तो ढाई वर्षीय बेटा अभि घर पर ही खेलते मिला। 

ये भी पढ़ें- UP: टाॅवर पर चढ़ा युवक...प्रेमिका के आने पर नीचे उतरा, घरवालों ने कर दी पिटाई; एक घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी पूजा ड्यूटी करने चली गई। खाने के लिए चिप्स तलकर बेटे को साथ लेकर बैठ गया। बेटा घर में इधर-उधर घूमने लगा तो मोबाइल में कार्टून दिखाते हुए अपने साथ ही लिटा लिया। बताया कि रात की ड्यूटी करके आने की वजह से उसे नींद आ गई। इतने में बेटा उठकर मोबाइल देखते हुए घर से बाहर निकल गया।

 
विज्ञापन

लगभग आधा घंटे बाद जब उसकी आंख खुली और बेटा नहीं दिखा तो उसको ढूंढना शुरू किया। कमरे से लगभग 150 मीटर दूर पत्नी जिस फैक्टरी में काम करती है वहां भी जाकर देखा। लेकिन कोई पता नहीं लगा। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व अन्य माध्यमों से बेटे की तलाश शुरू की। काफी संख्या में आसपास का पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। जब कहीं पता नहीं चला तो वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। 

ये भी पढ़ें-  UP: नाबालिग जोड़े के हो रहे थे फेरे...तभी पहुंच गई पुलिस, शादी की खुशियां हो गईं गायब; घरवालों को दी हिदायत

फैक्टरी मालिक ने आकर फिर से सीसीटीवी कैमरा की फुटेज देखी। उसमें दिख रहा था कि बेटा अंदर तो आया है लेकिन, बाहर नहीं निकला। इसके बाद पुलिस टीम फैक्टरी के अंदर ही बेटे को ढूंढ़ने में जुट गईं। रविवार दोपहर 1.30 बजे से गायब हुआ बेटा रात लगभग 9:30 बजे कंबल के ढेर के नीचे दबा मिला। पुलिस स्थानीय अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। 

सोमवार को पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन गांव लेकर आए और उसका अंतिम संस्कार किया गया। इकलौते बेटे की मौत के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed