फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Injured youth dies during treatment, murder charge

Etah News: घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, हत्या का आरोप

Fri, 30 Jan 2026 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 30 Jan 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Injured youth dies during treatment, murder charge
मृतक रामशंकर का फाइल फोटो
एटा। शहर में जीटी रोड पर गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के सामने एक युवक घायल अवस्था में मिला। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात रोड पर आईटीआई के सामने रहने वाले श्यामू ने बताया कि भाई रामशंकर (32) भिवाड़ी हरियाणा में रहकर नौकरी करते थे। 26 जनवरी को ही घर लौटकर आए थे। 28 को उसके दो दोस्त शाम के समय घर पर आए और साथ ले गए। रात के समय सूचना मिली कि रामशंकर घायल अवस्था में जीटी रोड पर गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के सामने पड़े मिले हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने उनको मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया है। यहां परिजन पहुंचे तो चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। बताया कि वहां एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया मगर सेहत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद एक निजी चिकित्सालय में उपचार करा रहे थे। शुक्रवार को उपचार के दौरान ही रामशंकर की मौत हो गई। परिजन शव को घर ले आए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया है कि जो लड़के साथ लेकर आए थे उन्होंने ही इनकी हत्या की है। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला सड़क हादसे का ही लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण पता लग सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed