फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Injured by hitting the neck and cheek with a blade

Etah News: ब्लेड से गले और गाल पर प्रहार कर किया घायल

Fri, 27 Dec 2024 05:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 27 Dec 2024 05:59 PM IST
विज्ञापन
Injured by hitting the neck and cheek with a blade
एटा। थाना कोतवाली नगर में निशांत मिश्रा निवासी गोविंद नगर ने शीतलपुर निवासी शिवम यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि आरोपी बात करने के बहाने सूनसान जगह पर ले गया। वहां उसने ब्लेड से गले, हाथ और गाल पर प्रहार कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

शहर के गोविंद नगर निवासी निशांत मिश्रा ने बताया कि 25 दिसंबर को शाम के समय वह अपने घर के बाहर गली में खड़ा हुआ था। तभी शीतलपुर निवासी शिवम वहां आया और बोला कि तुझसे बात करनी है। मैंने कहा कोई बात है तो बताओ मुझसे यहीं पर बात कर लो। नहीं माना और बोला कि चलो बाहर चल कर बात करेंगे। उसकी बातों में आकर मैं साथ चल दिया। वह एक सुनसान स्थान पर ले गया और गाली-गलौज करने लगा।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि विरोध करने पर पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं हाथ में ब्लेड लेकर मुझ पर जानलेवा हमला करते हुए गर्दन, हाथ और गले पर काट दिया। किसी तरह से बचकर वहां से भागा और थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ जांच पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य निकाल कर आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed