फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Increasing fever patients, 270 reach medical college

Etah News: बुखार के बढ़ रहे मरीज, मेडिकल कॉलेज पहुंचे 270

Mon, 28 Aug 2023 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 28 Aug 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Increasing fever patients, 270 reach medical college
एटा। जिले में बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज से लेकर नर्सिंग होम, क्लीनिक और झोलाछापों की दुकानों तक में बुखार से पीड़ित पहुंच रहे हैं। सोमवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी के फिजीशियन कक्ष में 218 बुखार के मरीज पहुंचे। बाल रोग विभाग में बुखार से पीड़ित 42 बच्चे पहुंचे। वहीं इमरजेंसी वार्ड में 24 घंटे में बुखार के 10 मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने 8 को भर्ती कर उपचार किया। इस दौरान फिजीशियन कक्ष से लेकर बाल रोग विभाग, पर्चा काउंटर और दवा काउंटर पर मरीजों व तीमारदारों की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन




सोमवार को सुबह से मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीज पहुंचने लगे थे। सुबह 9 बजे तक मरीजाें की खासी भीड़ हो गई। सबसे ज्यादा लोग फिजीशियन कक्ष व बाल रोग विभाग के बाहर खड़े थे। फिजीशियन कक्ष में मरीजों का उपचार कर रहे डॉ. माधवेंद्र व डॉक्टर आदर्श ने बताया कि सोमवार को ओपीडी में 400 के करीब मरीजों को देखा गया। 218 मरीज बुखार से संबंधित थे। करीब 100 मरीज पेट संबंधी बीमारी के आए। इसके अलावा अन्य बीमारियों के मरीज भी पहुंचे।
विज्ञापन



चिकित्सकों ने बताया कि बुखार पीड़ितों में प्लेटलेट्स कम होने की शिकायत आ रही है। इनका इलाज डेंगू का संदिग्ध मानते हुए कर रहे हैं। सोमवार को बाल रोग विभाग में सीनियर रेजीडेंट डॉ. पारस ने बच्चों का इलाज किया। उन्होंने बताया कि 42 बच्चे बुखार से पीड़ित पहुंचे हैं। शहर के मोहल्ला किदवई नगर निवासी आनंद व अरधन को वार्ड में भर्ती कराया गया है। डेंगू वार्ड में रोशनी, अर्चना, बबली, गुनगुन को सोमवार को भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




खून की जांच को लेकर रही मारामारी
मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी में सोमवार को खून की जांच काे लेकर मारामारी रही। भीड़ अधिक होने से मरीजों के रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहे थे। जिनके रजिस्ट्रेशन हो गए, उन्हें रिपोर्ट नहीं मिल पा रही थी। इस दौरान कक्ष के बाहर बड़ी संख्या में मरीजों और तीमारदारों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed