फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Increased demand for Rajasthani pots and stylish water bottles

Etah News: राजस्थानी मटके और स्टाइलिश पानी की बोतलों की बढ़ी मांग

Fri, 17 Apr 2026 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Increased demand for Rajasthani pots and stylish water bottles
एटा। प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से बढ़ती गर्मी ने लोगों को राहत के साधन तलाशने पर मजबूर कर दिया है। तापमान लगातार चढ़ते हुए करीब 39.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में पारा और ऊपर जाने की संभावना जताई जा रही है। गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही मिट्टी के बर्तन खासकर मटकों और मिट्टी की स्टाइलिश बोतलों की मांग अचानक बढ़ गई है।
विज्ञापन

बाजार में मटके बेचने वाले दुकानदार प्रभुदयाल बताते हैं कि गर्मी का असर जितना बढ़ेगा मटकों की बिक्री उतनी ही तेज हो जाएगी। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से बेचे जाने वाले मटके यहीं पर तैयार कराए जाते हैं जबकि कुछ माल पास के जिलों जैसे फिरोजाबाद और आगरा से भी मंगाया जा रहा है। वहीं स्टाइलिश मटके व मिट्टी की आकर्षक बोतलें राजस्थान और जयपुर से बड़े पैमाने पर आ रही हैं जिनकी खपत लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार सुरेश ने कहा कि सुबह के समय बिक्री ज्यादा होती है जबकि दोपहर में ग्राहक अपेक्षाकृत कम आते हैं। हर साल गर्मियों में मांग बढ़ने के कारण इस बार फरवरी में ही पर्याप्त स्टॉक मंगा लिया गया था। उस समय कीमतें भी कम थीं लेकिन अब माल महंगा हो गया है। लगातार बढ़ती बिक्री को देखते हुए इस बार व्यापार में और बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed