फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   In the name of giving urea, luggage of two hundred rupees to the farmers

यूरिया देने के नाम पर किसानों को दो सौ रुपये का लगेज

Mon, 13 Dec 2021 06:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
In the name of giving urea, luggage of two hundred rupees to the farmers
मंडी समिति केंद्र पर यूरिया लेने के लिए कतार में लगे किसान।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। किसानों के लिए यूरिया उपलब्ध कराई जा रही है, लेकिन केंद्र पर किसानों को यूरिया देने के लिए मनमानी की जा रही है। यूरिया के साथ ही लगेज के रूप में करीब दो सौ रुपये का सामान दिया जा रहा है। जबरन दिए जा रहे इस लगेज से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

सोमवार को अलीगंज मार्ग स्थित नवीन गल्ला मंडी स्थित इफ्को किसान सेवा केंद्र पर किसानों को यूरिया का वितरण किया जा रहा था। इस दौरान किसानों को पांच बोरी लेने पर दो सौ रुपये का सल्फर का एक पैकेट दिया गया। किसानों ने इसे लेने से मना किया तो उन्हें यूरिया देने से ही मना कर दिया गया। इससे किसान परेशान रहे। ऐसे में किसानों को मजबूरन यूरिया के साथ लगेज लेना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में पहुंची 1850 मीट्रिक टन यूरिया
जिला कृषि अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि जिले में सोमवार को 1850 मीट्रिक टन यूरिया की रैक पहुंचाई गई है। यह यूरिया सभी प्राइवेट दुकानों पर भेजी जा रही है। किसान अपनी नजदीकी दुकान से यूरिया ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले किसान...
यूरिया देने में यहां पर मनमानी की जा रही है। इसके साथ दो सौ रुपये का लगेज मना करने के बावजूद दिया जा रहा है। - शीलेंद्र, नगला लालजीत
दो सौ रुपये का लगेज न देने पर यूरिया भी नहीं दे रहे हैं। जिसे जरूरत नहीं है, वह इस लगेज को लेकर क्या करेगा। - हिमांशु, कवार
इफ्को किसान सेवा केंद्र पर कर्मचारियों द्वारा किसानों को जबरदस्ती दो सौ रुपये का लगेज के रूप में कोई सामान दिया जा रहा है, तो उन्हें देने से मना किया जाएगा। किसानों पर लगेज लेने के लिए दबाव नहीं बनाया जाएगा। - महावीर सिंह, एआर कॉपरेटिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed