{"_id":"67aa38d03b56ae7a6b0c7ca5","slug":"in-laws-taunted-him-for-not-having-children-he-committed-suicide-etah-news-c-163-1-eta1001-129497-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: संतान न होने के कारण ताने मारते थे ससुरालीजन, लगा लिया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: संतान न होने के कारण ताने मारते थे ससुरालीजन, लगा लिया फंदा
Mon, 10 Feb 2025 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
एटा। थाना अलीगंज में हिमांशु यादव निवासी चौहट्टा थाना शमशाबाद जिला फर्रुखाबाद ने बहनोई राहुल यादव सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि बहन के कोई संतान न होने पर बहनोई ने सब लोगों के साथ मिलकर ताने मारते हुए प्रताड़ित किया। जिसकी वजह से उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
हिमांशु यादव ने बताया कि बड़ी बहन सीमा का परमानंद और छोटी बहन रुचि का विवाह राहुल यादव निवासी विथरा से 2016 में किया था। सीमा के तीन संतान है और रुचि के पास कोई बालक नहीं है। कई बार इलाज भी कराया गया लेकिन संतान नहीं हुई। बहनोई राहुल व परिवार के अन्य लोग उसके साथ क्लेश करते हुए मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। कई बार हमने राहुल व उनके परिवार वालों को समझाया लेकिन, यह लोग नहीं माने।
8 फरवरी को इन लोगों ने संतान न होने का ताना देकर रुचि को मानसिक रूप से इतना प्रताड़ित कर दिया कि, उसने साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। इसके लिए उकसाने में बहनोई राहुल, ससुर जोगेंद्र सिंह, सास लीला देवी, जेठ करन सिंह, रुस्तम और प्रवेश कुमार जिम्मेदार हैं। सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है।