फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   In-laws accused of threatening to kill woman along with children

Etah News: बच्चों सहित महिला को मारने की धमकी देने का ससुरालीजन पर आरोप

Fri, 28 Feb 2025 06:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 28 Feb 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
In-laws accused of threatening to kill woman along with children
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक
एटा। थाना कोतवाली देहात में सोमवती निवासी नगला भिखारी ने सास सरोज देवी सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि गालियां देते हुए पीटा और कहा कि कहीं शिकायत करने गई तो घर में घुसने नहीं देंगे और बच्चों सहित जान से मार देंगे।
विज्ञापन

सोमवती ने बताया कि 24 फरवरी को छत पर पराली के गट्ठे उठाने गई, तो वहां पहले से मौजूद सास सरोज देवी, जेठ शैलेंद्र, देवर शैलेश और ननद पूजा ने गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर बाल पकड़कर खींचा और नीचे गिरा लिया। इसके बाद लाठी-डंडों और लात-घूंसो से पीटने लगे। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग बचाने पहुंचे, तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कहीं जाकर शिकायत की तो वापस घर में नहीं घुसने देंगे और बच्चों सहित मार देंगे। पति सुनील कुमार मैनपुरी में रहकर ठेकेदारी का काम करते हैं। उनके वापस आने के बाद दोनों लोग मिलकर पशुओं के लिए चारा तैयार कर रहे थे। तभी आरोपी लाठी-डंडे लेकर आए और फिर से हम लोगों को पीटा। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed