फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   In kirtan artists fastened merge

कीर्तन में कलाकारों ने बांधा समां

Fri, 08 Jan 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 08 Jan 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
In kirtan artists fastened merge
रामलीला मैदान में आयोजित राजकीय प्रदर्शनी में शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता एवं किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। शासन प्रशासन से समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई। इसके अलावा देर शाम जवाबी कीर्तन का आयोजन हुआ। जबकि गुरुवार देर रात हुई र्साइं भजन संध्या में भक्त देर रात झूमते रहे।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता एवं किसान सम्मेलन का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गांधी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। संयोजक किसान दयाराम सिंह पागल ने कार्यक्रम में किसान और समाज के उत्थान के विषय पर चर्चा की। भाकियू के प्रदेश महासचिव अखिल यादव ने कहा कि किसानों की समस्याओं पर शासन प्रशासन गंभीर नहीं हैं। किसानों को जब तक शासन की योजनाओं का सीधा लाभ नहीं मिलेगा तब तक किसानों का उत्थान नहीं हो सकता। इसके अलावा शुक्रवार देर रात प्रदर्शनी में लोगाें जवाबी कीर्तन का लुत्फ उठाया। साईं भजन संध्या में भक्त देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम को प्रमोद कुमार यादव, केपी सिंह, गुलवीर सिंह ने भी संबोधित किया। इसके अलावा कार्यक्रम में अयोजन समिति की ओर से किसानों को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण स्वरूप वार्ष्णेय और संचालन लोक गायक बसंत पतझण ने किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य वीरेश यादव और डॉ. राजेश यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed